MP मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह की कुर्सी पर संकट?
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण सूची से कैलाश विजयवर्गीय का नाम गायब होने और विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार ने सियासी अटकलें तेज कर दी हैं। चर्चा है कि संभावित कैबिनेट विस्तार में कुछ कद्दावर मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।






