📱Download Our App
यूपी में एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम-धड़ाम गिरती रहीं बाइकें, वीडियो वायरल

यूपी में एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम-धड़ाम गिरती रहीं बाइकें, वीडियो वायरल

यूपी के अमरोहा से हैरत में डाल देने वाला ये वीडियो सामने आया, बछरांयू थाना क्षेत्र में शुगर मिल की लापरवाही से सड़क पर गन्ने की खोई और कीचड़ फैल गया, जिससे फिसलन के कारण कई बाइक सवार एक के बाद एक गिर पड़े. हादसे में कई लोग घायल हुए, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, सूचना पर पुलिस ने सड़क धुलवाकर यातायात सुचारु कराया!

नीमच : कर्जे से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

नीमच : कर्जे से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

नीमच के बघाना क्षेत्र में कर्जे से परेशान होकर 32 वर्षीय मोहसिन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृषि मंडी में हम्माली करता था। परिजनों का आरोप है कि साजिद, हीना और अन्य लोग उससे 20% प्रतिमाह की दर से अवैध ब्याज वसूल रहे थे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पूर्व मंत्री कमल पटेल पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ा अपडेट

पूर्व मंत्री कमल पटेल पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ा अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल और तीन अन्य के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में 16 जुलाई 2025 को चालान पेश कर दिया है। यह कार्रवाई मतदान के दिन नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई थी । हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के सवाल पर गृह विभाग ने विधानसभा में यह जानकारी दी। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

खरगोन : MBA पास कुणाल ने छोड़ी 9 साल की नौकरी, अब भीकनगांव से कमा रहे लाखों

खरगोन : MBA पास कुणाल ने छोड़ी 9 साल की नौकरी, अब भीकनगांव से कमा रहे लाखों

भीकनगांव के कुणाल सोनी ने ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना’ के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। 9 साल प्राइवेट नौकरी करने के बाद, उन्होंने 28.86 लाख रुपये का लोन लेकर भीकनगांव में शुद्ध मूंगफली तेल की यूनिट लगाई। मिलावट मुक्त ‘शुद्धति ऑयल’ के जरिए वे न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले पूर्व CPM नेता की सरेआम हत्या

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले पूर्व CPM नेता की सरेआम हत्या

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनाव से पहले तनाव बढ़ गया है। हीरापुर इलाके में पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की शनिवार सुबह उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। बाइक सवार हमलावर ने रास्ता रोककर उन पर फायरिंग की और फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है।

पढ़ाई के लिए पिता बना हैवान, अपनी ही मासूम बेटी की हत्या

पढ़ाई के लिए पिता बना हैवान, अपनी ही मासूम बेटी की हत्या

फरीदाबाद में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी 4 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि वह गिनती नहीं लिख पा रही थी। बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पढ़ाई में कमजोर थी, लेकिन गुस्से में अंधे पिता ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

Share Market : 26 जनवरी को मार्केट खुलेगा या नहीं?

Share Market : 26 जनवरी को मार्केट खुलेगा या नहीं?

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) बंद रहेंगे। इस दिन स्टॉक मार्केट के साथ-साथ कमोडिटी बाजार (MCX) में भी सुबह और शाम के सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा। सप्ताह के पहले दिन छुट्टी होने की वजह से अब मंगलवार, 27 जनवरी से बाजार में सामान्य रूप से लेन-देन शुरू होगा।

IAS कृष्णा करुणेश बने नोएडा अथॉरिटी के नए CEO

IAS कृष्णा करुणेश बने नोएडा अथॉरिटी के नए CEO

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में मचे बवाल के बाद यूपी सरकार ने नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम को हटा दिया है। उनकी जगह 2011 बैच के IAS कृष्णा करुणेश को नया CEO नियुक्त किया गया है। कृष्णा करुणेश इससे पहले गोरखपुर के डीएम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रशासन ने यह कदम नेतृत्व में बदलाव और व्यवस्था सुधार के उद्देश्य से उठाया है।

MP Weather : इन जिलों में बारिश और कोहरा का अलर्ट

MP Weather : इन जिलों में बारिश और कोहरा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी को कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है । ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी हल्की बारिश की संभावना है । बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । वंही, उत्तर और बुंदेलखंड क्षेत्र के में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घने कोहरे की संभवाना है ।

ताइवान सीमा में घुसे चीनी फाइटर जेट, क्या 2026 में छिड़ेगी जंग?

ताइवान सीमा में घुसे चीनी फाइटर जेट, क्या 2026 में छिड़ेगी जंग?

चीन और ताइवान के बीच युद्ध की आशंका गहरा गई है। 24 जनवरी 2026 को चीनी सेना के विमानों और युद्धपोतों ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन (ADIZ) में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन ने पिछले कुछ दिनों में 60 से अधिक विमान और दर्जनों जहाज सीमा पर तैनात किए हैं। ताइवान ने इसके जवाब में अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें