
ओमर अब्दुल्ला ने कहा : US ट्रेड डील से कश्मीरी सेब व बागवानी खतरे में
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका से सेब, बादाम, केसर जैसे कृषि उत्पादों पर ड्यूटी छूट मिलती है, तो कश्मीर व हिमाचल के सेब किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और स्थानीय बागवानी उद्योग संकट में पड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से संरक्षण उपायों की मांग की है।






