
Mahindra Thar Roxx : लॉन्च हुआ नया ‘स्टार एडिशन’, जानें कीमत और फीचर्स
महिंद्रा ने Thar Roxx Star Edition लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख है। इसमें नया सिट्रिन येलो कलर और पियानो ब्लैक ग्रिल जैसे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम के साथ 10.25-इंच की दो स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, लेकिन केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप में आता है।





)