
₹4.5 करोड़ के 16 नक्सली ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी
झारखंड के सारंडा जंगलों में ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ के तहत सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में ₹2.35 करोड़ (विभिन्न राज्यों को मिलाकर) का इनामी टॉप कमांडर अनल उर्फ पतिराम मांझी भी मारा गया। 1500 जवानों के इस साझा ऑपरेशन में 47 घंटों से अधिक समय तक रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अब भी जारी है।







