📱Download Our App

जयपुर के जयंती बाजार में एक तेज रफ्तार थार ने पहले पैदल जा रही युवती कुलसुम को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार फैजान (27) को कुचल दिया। हादसे में फैजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलसुम गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ड्राइवर मनीष कुमार, जिसने गाड़ी किराए पर ली थी, मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार जब्त कर ली है।

IND vs NZ: जीत के बाद सूर्या ने पत्नी को लेकर कही ये बात, वीडियो वायरल

IND vs NZ: जीत के बाद सूर्या ने पत्नी को लेकर कही ये बात, वीडियो वायरल

BCCI के वीडियो में ईशान किशन ने सूर्या से उनके खराब दौर पर सवाल किया। सूर्या ने हंसते हुए कहा कि घर में उनकी पत्नी ही उनकी कोच हैं, जिन्होंने उन्हें क्रीज पर समय बिताने की सलाह दी। सूर्या ने बताया कि कॉन्फिडेंस के लिए रन बनाना जरूरी था, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और 3 हफ्ते जमकर पसीना बहाया, जिसका असर मैदान पर दिखा।

प्यार के चक्कर में ली थी जान, अब चारों दोषियों को उम्रकैद

प्यार के चक्कर में ली थी जान, अब चारों दोषियों को उम्रकैद

प्रेम प्रसंग से जुड़े एक पुराने हत्याकांड में अदालत ने कठोर रुख अपनाते हुए चार आरोपियों कन्हैयालाल, अजय, राकेश और कमलाबाई को उम्रकैद की सजा दी है। दोषियों ने आपसी रंजिश और प्रेम संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। न्यायाधीश ने प्रत्येक दोषी पर 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

निमाड़ को सौगात : देशगांव से खरगोन तक बनेगा 1021 करोड़ का फोरलेन

निमाड़ को सौगात : देशगांव से खरगोन तक बनेगा 1021 करोड़ का फोरलेन

मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। देशगांव से खरगोन के बीच 52 किलोमीटर लंबी सड़क को अब फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर लगभग 1021 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग के बनने से इंदौर-इच्छापुर हाईवे से खरगोन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

राष्ट्रगान का अपमान करने पर कितनी सजा होती है?

राष्ट्रगान का अपमान करने पर कितनी सजा होती है?

भारत में राष्ट्रगान का अपमान करना एक गंभीर कानूनी अपराध है। ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971’ की धारा 3 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगान को रोकता है या बाधा डालता है, या राष्ट्रगान का अपमान करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है। दोबारा दोषी पाए जाने पर न्यूनतम 1 साल की कैद का प्रावधान है।

मजबूत शादी की नींव हैं ये 5 बातें, आज ही जान लें

मजबूत शादी की नींव हैं ये 5 बातें, आज ही जान लें

  • इज्जत न खोएं: झगड़ा हो पर गाली-गलौज या बेइज्जती न करें।
  • खुलकर बोलें: पार्टनर से डरें नहीं, अपनी गलती और मन की बात साफ-साफ कहें।
  • सब शेयर करें: सिर्फ काम की बात नहीं, अपनी खुशी और दुख भी बांटें।
  • ईमानदार रहें: पार्टनर से कुछ न छिपाएं, भरोसा तभी बना रहेगा।
  • प्यार जताएं: हाथ पकड़ना या मदद करना जैसे छोटे इशारों से प्यार दिखाते रहें।
शादी से मना करने पर देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने दबोचा

शादी से मना करने पर देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने दबोचा

जयपुर पुलिस ने अपनी भाभी की हत्या करने के आरोप में देवर अनिल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी विधवा भाभी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब भाभी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने रंजिश रखते हुए उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

News Source: पत्रिका
‘बॉर्डर 2’ के क्रेज के बीच री-रिलीज हुई ये 15 साल पुरानी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ के क्रेज के बीच री-रिलीज हुई ये 15 साल पुरानी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। लेकिन इसी बीच साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की 15 साल पुरानी फिल्म ‘मनकथा’ ने री-रिलीज होकर धमाका कर दिया है। यह उनके करियर की 50वी फिल्म थी। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर थलपति विजय की ‘घिली’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विदिशा : नर्स के सूने मकान में 3 लाख की चोरी, CCTV में तीन चोर कैद

विदिशा : नर्स के सूने मकान में 3 लाख की चोरी, CCTV में तीन चोर कैद

विदिशा में मुखर्जी नगर रोड स्थित माधव सिटी में चोरों ने मेडिकल कॉलेज की नर्स नंदिता के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। यह घटना शुक्रवार रात हुई । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोर लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर, नगदी और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। CCTV में तीन चोर दिख रहे है।

शिवम दुबे ने खोला राज, बताया क्या है ईशान किशन का ‘खास’ निकनेम

शिवम दुबे ने खोला राज, बताया क्या है ईशान किशन का ‘खास’ निकनेम

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद शिवम दुबे ने खुलासा किया कि टीम में ईशान किशन को प्यार से ‘पॉकेट डायनामाइट’ कहा जाता है। दुबे ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की सराहना करते हुए कहा कि सूर्या खिलाड़ियों को मैदान पर पूरी आजादी देते हैं, जिससे टीम का प्रदर्शन निखर कर आ रहा है। उन्होंने दूसरे टी20 में भारत की शानदार बल्लेबाजी और टीम के तालमेल को जीत का मुख्य आधार बताया।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें