📱Download Our App
बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने थाने में आवेदन देकर उदित नारायण, उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उनकी सहमति के बिना उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UN की स्थायी सदस्यता मिली तो कितना पावरफुल हो जाएगा भारत?

UN की स्थायी सदस्यता मिली तो कितना पावरफुल हो जाएगा भारत?

अगर भारत को UN की स्थायी सदस्यता मिलती है और भारत के पास वीटो पॉवर आती है तो एशिया में शक्ति संतुलन पूरी तरह से बदल जाएगा । ऐसे में एशिया महाद्वीप में अकेला चीन ही नहीं भारत भी एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगा और अपनी राय दुनिया के सामने रखेगा । ऐसे में दुनिया के सामने भारत का दबदबा और ताकत दोनों में इजाफा होगा ।

अहमदाबाद विमान हादसा : केस छोड़ने पर एयर इंडिया देगी 20 लाख मुआवजा

अहमदाबाद विमान हादसा : केस छोड़ने पर एयर इंडिया देगी 20 लाख मुआवजा

एअर इंडिया ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए हवाई जहाज हादसे के मृतकों के परिवारों को 20 लाख का अतिरिक्त मुआवजा देने की पेशकश की है । इसके बदले परिवारों से कहा जा रहा है कि वे एयरलाइन और विमान निर्माता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करें. यह जानकारी ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट ने दी है ।

PNB FD में ₹2,00,000 जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा?

PNB FD में ₹2,00,000 जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा?

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 5 साल की अवधि के लिए 2 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो 6.10% की ब्याज दर से आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे, जिसमें 70,701 रुपये ब्याज है। वंही यदि आप सीनियर सिटीजन है तो 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर से मैच्यॉरिटी पर कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे, जिसमें 77,445 रुपये ब्याज है।

आज सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

आज सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को कारोबारी सत्र के आखिर में सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 40.28 अंक की गिरावट के साथ 84,233.64 के लेवल पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 18.7 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,953.85 के लेवल पर बंद हुआ। सत्र के आखिर में निफ्टी पर प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, मैक्स हेल्थकेयर, एसबीआई और मारुति सुजुकी शामिल रहे।

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस की तैयारी

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस की तैयारी

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) का नोटिस देने का ऐलान किया है। रिजिजू का आरोप है कि राहुल गांधी ने बजट चर्चा के दौरान सदन में झूठे और निराधार दावे किए और बिना किसी पूर्व सूचना के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए। रिजिजू ने कहा कि व्ह नियमों का उल्लंघन है  ।

यूपी में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 पर FIR दर्ज

यूपी में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पीड़ितों के अनुसार सागा ग्रुप के एलयूसीसी बैंक ने 2015 में लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए और 2024 में बैंक बंद हो गया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

सुबह की गलत आदतें आपकी उम्र घटा सकती हैं, हेल्थ एक्सपर्ट्स का अलर्ट

सुबह की गलत आदतें आपकी उम्र घटा सकती हैं, हेल्थ एक्सपर्ट्स का अलर्ट

एक नई रिपोर्ट के अनुसार सुबह उठते ही कुछ गलत आदतें आपकी सेहत और लाइफ एक्सपेक्टेंसी पर बुरा असर डाल सकती हैं। शरीर में स्ट्रेस हार्मोन अधिक होने के कारण अगर सुबह बिना पानी पिए चाय/कॉफी लेना, तेज़ एक्सरसाइज, नमकीन नाश्ता या मोबाइल पर तेज़ी से काम शुरू करना जैसी आदतें हो तो वे दिल पर दबाव बढ़ा सकती हैं।

फडणवीस बोले : अजित पवार विमान क्रैश की CID-DGCA जांच होगी, निष्कर्ष बाद में

फडणवीस बोले : अजित पवार विमान क्रैश की CID-DGCA जांच होगी, निष्कर्ष बाद में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले पर कहा है कि डीजीसीए और CID की संयुक्त जांच जारी है और ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, इसलिए जांच खत्म होने के बाद ही निष्कर्ष निकलना चाहिए। उन्होंने रोहित पवार सहित सभी से मामले को राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की है और निष्पक्ष जांच का भरोसा जताया है।

इंदौर द्वारकापुरी : दो पक्षों में झगड़ा, चाकू से 2 युवक घायल, केस दर्ज

इंदौर द्वारकापुरी : दो पक्षों में झगड़ा, चाकू से 2 युवक घायल, केस दर्ज

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में दो समूहों के बीच विवाद भड़क गया, जिसमें चाकू और पिटाई शामिल रही। स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और आरोप-प्रत्यारोप चले और दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है और इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें