📱Download Our App
MP में बुजुर्ग को बाइक से बांधकर घसीटा, चमड़ी उधड़ीं

MP में बुजुर्ग को बाइक से बांधकर घसीटा, चमड़ी उधड़ीं

MP के रीवा में तीन बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति से जबरन मारपीट की और बुजुर्ग को बाइक के पीछे बांधकर 3km तक घसीटा । घटना में बुजुर्ग को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य आरोपी कुन्नू साकेत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो बदमाश फरार हैं।

जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, तीन सगी बहनों की मौत

जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, तीन सगी बहनों की मौत

एमपी के अनूपपुर जिले में अमरकंटक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगी बहनों काव्या महोबे, अनामिका और अंशिका की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और तीनों बहनें उसकी चपेट में आ गईं।

ग्रीनलैंड में किस उम्र में होती है लड़कियों की शादी?

ग्रीनलैंड में किस उम्र में होती है लड़कियों की शादी?

ग्रीनलैंड में लड़कियों की शादी की औसत उम्र और वहां के फर्टिलिटी रेट को लेकर रोचक जानकारी सामने आई है। डोनल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को खरीदने की चर्चाओं के बीच यहां की सामाजिक स्थिति चर्चा में है। यहां जनसंख्या वृद्धि दर काफी कम है और विवाह से जुड़े कानून काफी अलग हैं।

लोकल ट्रैन में UP के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

लोकल ट्रैन में UP के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

मुंबई की लोकल ट्रेन में उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। ट्रेन में हुए इस जानलेवा हमले से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
Budget 2026 : बजट में टैक्स सिस्टम में किस तरह के हो सकते हैं बदलाव?

Budget 2026 : बजट में टैक्स सिस्टम में किस तरह के हो सकते हैं बदलाव?

बजट 2026 में सरकार का मुख्य फोकस न्यू टैक्स रेजिम को और अधिक आकर्षक बनाने पर हो सकता है। जानकारों के अनुसार, पुराने टैक्स सिस्टम को खत्म करने के बजाय, नए सिस्टम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, नए टैक्स सिस्टम में मेडिकल खर्चों के लिए सीमित कटौती और जॉइंट टैक्स फाइलिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं ।

NEET छात्रा के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म, मौत के मामले में पटना के 2 पुलिस अफसर सस्पेंड

NEET छात्रा के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म, मौत के मामले में पटना के 2 पुलिस अफसर सस्पेंड

पटना (बिहार) में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में फॉरेंसिक साइंस लैब की शुरुआती रिपोर्ट में मृतका के अंडरगार्मेंट से मानव स्पर्म के अंश मिलने की पुष्टि हुई है। मामले को संभावित यौन उत्पीड़न के एंगल से भी देखा जा रहा है। मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने को लेकर दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड हुए हैं।

News Source: नवभारत
ग्वालियर में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया है। ये क्लीनिक बिना किसी वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन के ‘झोलाछाप’ डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे थे। जांच के दौरान यहाँ वजन बढ़ाने की असुरक्षित दवाइयां और स्टेरॉयड भी भारी मात्रा में बरामद हुए, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे। प्रशासन ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का हुआ निधन

मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का हुआ निधन

मशहूर उड़िया म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 25 जनवरी, 2026 को कई हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। उनके निधन से पूरी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री गहरे दुख में है। वे पिछले 5 महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे । उनके संगीत ने क्षेत्रीय सिनेमा में नई जान फूंक दी ।

मौसम की दोहरी मार: कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से कांपा नर्मदांचल

मौसम की दोहरी मार: कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से कांपा नर्मदांचल

नर्मदांचल में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जहां 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इमिग्रेशन छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़, फेडरल ऑफिसर्स ने संदिग्ध को मारी गोली

इमिग्रेशन छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़, फेडरल ऑफिसर्स ने संदिग्ध को मारी गोली

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ जारी ‘इमिग्रेशन क्रैकडाउन’ के दौरान फेडरल अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना तब हुई जब अधिकारी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रहे थे और संदिग्ध ने विरोध करने या भागने की कोशिश की। इस घटना ने अमेरिका में जारी इमिग्रेशन नीतियों और कानून प्रवर्तन की सख्ती पर बहस तेज कर दी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें