
आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया “राइट टू रिकॉल” का मुद्दा
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार (11 फरवरी 2026) को राज्यसभा में “राइट टू रिकॉल” व्यवस्था लागू करने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने तर्क दिया कि यदि मतदाता किसी प्रतिनिधि को चुन सकते हैं, तो खराब प्रदर्शन या भ्रष्टाचार की स्थिति में उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाने का अधिकार भी उनके पास होना चाहिए। उन्होंने US और स्विट्जरलैंड समेत में 20 से ज़्यादा डेमोक्रेसी का उदाहरण भी दिया ।







