भावसार पुलिया पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
गंजबासौदा यातायात पुलिस ने रविवार शाम 4:00 बजे से भावसार पुलिया, बरेठ रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिसमें तीन नाबालिग वाहन चालक भी पकड़े गए। अभियान के तहत, पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की। कई वाहन चालक पुलिस को देखकर गलियों से भागते भी नजर आए।





