📱Download Our App
विदिशा में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सांची रोड स्थित बेस नदी पुल के पास से घेराबंदी कर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामप्रसाद (25) व हरिओम तंवर (19) दोनों निवासी जिला झालावाड़, राजू सोनी (40), निवासी भगत सिंह कॉलोनी, विदिशा के रूप में हुई है।

 

INDvsNZ : भारत की दमदार बॉलिंग, 3 खिलाड़ी लौटे पवेलियन

INDvsNZ : भारत की दमदार बॉलिंग, 3 खिलाड़ी लौटे पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहली गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के 3 विकेट सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 6 ओवर में 35 रन बनाए हैं। फिलिप्स और चैपमैन क्रीज पर मौजूद हैं।

छिंदवाड़ा में गोमांस तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में गोमांस तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने गोमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां और बेटी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि इस गिरोह का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

News Source: पत्रिका
धार में 14 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी फोरलेन सड़क, मिलेगी जाम से राहत

धार में 14 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी फोरलेन सड़क, मिलेगी जाम से राहत

मध्यप्रदेश के धार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से 7 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सरकार ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।

News Source: पत्रिका
12वीं के बाद आर्किटेक्ट बनने का सुनहरा मौका

12वीं के बाद आर्किटेक्ट बनने का सुनहरा मौका

अगर आप बिल्डिंग डिजाइन और क्रिएटिविटी में रुचि रखते हैं, तो 12वीं के बाद आर्किटेक्चर एक शानदार करियर विकल्प है। इसके लिए आपको ‘नाटा’ (NATA) या ‘जेईई पेपर-2’ की परीक्षा पास कर बी.आर्क (B.Arch) कोर्स में दाखिला लेना होगा। 5 साल की इस पढ़ाई के बाद आप बतौर प्रोफेशनल आर्किटेक्ट बेहतरीन सैलरी पैकेज पा सकते हैं।

News Source: आज तक
इस मशहूर गायिका को भी मिलेगा पद्म भूषण

इस मशहूर गायिका को भी मिलेगा पद्म भूषण

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। तीन दशकों से अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अलका के साथ-साथ अभिनेता ममूटी को भी यह सम्मान मिला है।

देश में 16 मई से शुरू होगी जनगणना, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

देश में 16 मई से शुरू होगी जनगणना, दो चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

भारत में जनगणना का काम 16 मई से दो चरणों में शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी और उनकी गिनती होगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या के आंकड़े जुटाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

News Source: पत्रिका
विदिशा में जमीन खरीदना होगा महंगा, 15 इलाकों में 75% बढ़ेंगे दाम

विदिशा में जमीन खरीदना होगा महंगा, 15 इलाकों में 75% बढ़ेंगे दाम

विदिशा में नए वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल) से जमीनों की कीमतों में 75 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण वैध कॉलोनियों में प्लॉट की मांग तेजी से बढ़ी है। अहमदपुर रोड, कछवा और मुखर्जी नगर जैसे 15 प्रमुख इलाकों के लिए नई दरों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कौन है श्री वी एस अच्युतानंदन, जिन्हें अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

कौन है श्री वी एस अच्युतानंदन, जिन्हें अभिनेता धर्मेंद्र के साथ मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

श्री वी एस अच्युतानंदन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री है । जिन्हें अब मरणोपरांत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा । अच्युतानंदन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कद्दावर नेता थे और उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और माफिया के खिलाफ अपनी अटूट लड़ाई के लिए जाना जाता है। निधन – 21 जुलाई 2025 (101 वर्ष)

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण

भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है । इस बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा । वहीं 13 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा । साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा । देखें पूरी लिस्ट 

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें