📱Download Our App
BO Collection : 3 दिन में ‘बॉर्डर 2’ ने तोडा धुरंधर का रिकॉर्ड

BO Collection : 3 दिन में ‘बॉर्डर 2’ ने तोडा धुरंधर का रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने पहले वीकेंड में भारत में ₹121 करोड़ और दुनिया भर में ₹158.5 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। रविवार को फिल्म ने ₹54.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तीन दिनों में ने ‘धुरंधर’ ₹103 करोड़ की कमाई की थी, वहीं बॉर्डर 2 ने ₹121 करोड़ की कमाई कर इसे पीछे छोड़ दिया है। यह सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है? 26 जनवरी 1950 को क्या हुआ था?

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है? 26 जनवरी 1950 को क्या हुआ था?

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिससे देश एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और ब्रिटिश राज का अंत हुआ। भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान अपनाकर समानता और न्याय की नींव रखी। इस ऐतिहासिक गौरव की याद में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खंडवा एसपी मनोज कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

खंडवा एसपी मनोज कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सीनियर आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार राय को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। आईपीएस मनोज कुमार राय खंडवा जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक हैं। वे डीआईजी के पद पर प्रमोट हो चुके हैं।  बता दें मध्यप्रदेश में 14 लोगों को यह सम्मान मिलना है।

News Source: नवभारत
सीएम यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात

सीएम यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को ₹793 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ₹760.78 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और ₹33 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें स्पोर्ट्स व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। सीएम ने बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का शिलान्यास भी किया, जिससे शहर की आधुनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में विस्तार होगा।

बुरहानपुर में 56 वर्षीय महिला ने बनाया लाखो का बिजनेस

बुरहानपुर में 56 वर्षीय महिला ने बनाया लाखो का बिजनेस

बुरहानपुर की 56 वर्षीय उमा नितिन दुबे ने ₹10 हजार के छोटे से लोन से पापड़ का बिजनेस शुरू कर मिसाल कायम की है । पति का काम छूटने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और घर से ही काम शुरू किया । आज वह पापड़, कुड़ई, अचार और सिलाई के जरिए सालाना 4 से 5 लाख रुपये तक कमा रही है । उनकी सफलता हर महिला के लिए प्रेरणादायक है।

News Source: न्यूज़ 18
नर्मदा जयंती पर सीएम ने नर्मदापुरम को दिए 38 करोड़ रुपए

नर्मदा जयंती पर सीएम ने नर्मदापुरम को दिए 38 करोड़ रुपए

नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम को ₹38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ₹21 करोड़ की लागत वाले ‘नर्मदा लोक’ का भूमि पूजन किया और माँ नर्मदा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कहा कि इस परियोजना से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कौन फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज?

आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कौन फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज?

आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। संवैधानिक प्रोटोकॉल के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्य राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, जबकि प्रधानमंत्री 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आज इंदौर परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि

आज इंदौर परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि

आज MP में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है । इससे पहले गणतंत्र दिवस पर राजधानी और जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य शासन ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा इंदौर में मुख्य अतिथि होंगे।  वंही राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे ।

आज विदिशा परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि

आज विदिशा परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि

जिला मुख्यालय पर आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। 26 जनवरी की सुबह 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
उत्कृष्ट विद्यालय के तीन छात्रों ने बनाया ‘मल्टीपर्पज ड्रोन’

उत्कृष्ट विद्यालय के तीन छात्रों ने बनाया ‘मल्टीपर्पज ड्रोन’

विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय के तीन छात्रों (श्याम, कृष्णा और पृथ्वी) ने सीमित संसाधनों में शानदार ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन 2 किलो तक वजन उठाने में सक्षम है, जो आपदा के समय राहत सामग्री पहुँचाने में मददगार होगा। इससे पहले ये छात्र पेट्रोल साइकिल भी बना चुके हैं और अब कम लागत वाली टू-सीटर कार पर काम कर रहे हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें