📱Download Our App
26, 26, 26… गजब

26, 26, 26… गजब

आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस 26/26/26 को मनाया जा रहा है। यानी 26वीं तारीख, 26वां दिन और 26वां साल। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज दुनिया भारत की ताकत देखेगी। पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट परेड का हिस्सा बनेंगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP में तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल, देखें मनभावन तस्वीर

MP में तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल, देखें मनभावन तस्वीर

गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अद्भुत भक्ति और देशभक्ति का संगम दिखा। 26 जनवरी की विशेष भस्म आरती में बाबा महाकाल का तिरंगे के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। पूरा मंदिर परिसर तिरंगे झंडों और आकर्षक रोशनी से सराबोर रहा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, इंडिया पोस्ट ने निकाली सीधी भर्ती

10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, इंडिया पोस्ट ने निकाली सीधी भर्ती

भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओ के लिए 28,740 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती निकाली है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिलेक्शन सीधे मेरिट (10वीं के अंकों) के आधार पर किया होगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Laughter Chefs Season 3: ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर की टीम ने मारी बाजी

Laughter Chefs Season 3: ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर की टीम ने मारी बाजी

टीवी के मशहूर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमे अली गोनी, जन्नत जुबैर और कृष्णा अभिषेक की ‘टीम कांटा’ ने बाजी मारी। उन्होंने एल्विश यादव और करण कुंद्रा की ‘टीम छुरी’ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल चैलेंज में स्टार शेप मालपुआ बनाकर टीम कांटा ने शेफ हरपाल सिंह का दिल जीत लिया।

News Source: आज तक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

पुरे देश में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, जिसमे देशवासी पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में नजर आ रहे हैं। इसी अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आउट, तुरंत करे चेक

MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आउट, तुरंत करे चेक

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी परीक्षा दी है तो आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आसानी से रिजल्ट देख सकते है। इस परीक्षा की मदद से कुल 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जरूर याद रखे।

News Source: जागरण
पूर्वी कांगो में आतंकी हमला, 25 की मौत

पूर्वी कांगो में आतंकी हमला, 25 की मौत

पूर्वी कांगो के इटुरी प्रांत में इस्लामिक स्टेट से जुड़े ADF आतंकियों ने हमला कर 25 लोगों की हत्या कर दी। क्षेत्र में बढ़ते विद्रोह के बीच युगांडा और कांगो की सेनाएं संयुक्त अभियान चला रही हैं, फिर भी नागरिकों पर हमले जारी हैं। पिछले जुलाई में भी इस समूह ने 100 से अधिक लोगों की जान ली थी।

खंडवा : स्टेडियम ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह, मंत्री विजय शाह करेंगे ध्वजारोहण

खंडवा : स्टेडियम ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह, मंत्री विजय शाह करेंगे ध्वजारोहण

आज स्टेडियम ग्राउंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, यहां मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह रहेंगे । मंत्री शाह ध्वजारोहण के बाद परेड सलामी लेंगे । इसके बाद मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा । खास बात यह है कि, इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 10 से ज्यादा झांकियां निकलेगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान में 10,000 किलो विस्फोटक बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान में 10,000 किलो विस्फोटक बरामद

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राजस्थान के नागौर में पुलिस ने इनपुट के आधार पर एक फार्महाउस पर छापा मारकर 10,000 किलो (100 क्विंटल) अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। अवैध रूप से जमा किया गया यह विस्फोटक भारी तबाही मचा सकता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुलेमान ख़ान को गिरफ्तार कर लिया है और गहन जांच जारी है।

गणतंत्र दिवस से पहले BSF की बड़ी कार्रवाई, 1 पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

गणतंत्र दिवस से पहले BSF की बड़ी कार्रवाई, 1 पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत की सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी है। अधिकारियों की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार की देर रात को सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई है। घटना में पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है। मारा गया शख्स भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें