📱Download Our App
मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है। और इसके लिए मोदी सरकार ने फ्रांस से नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है। पूरी दुनिया ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फाइटर जेट राफेल का दम देखा था कि कैसे भारत ने पाकिस्तान पर एयर डॉमिनेंस बनाए रखा था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दी गई है।

इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर के महू में श्रद्धा गार्डन के बाहर शादी समारोह के दौरान ट्रैफिक जाम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल बाल-बाल बचे । गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों वाले घर में अफरा-तफरी मच गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध निगरानी समिति की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दिल्ली के लाल किले पर हुए आतंकी हमले से सीधा संबंध था । इसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है । जैश-ए-मोहम्मद का नाम शामिल किए जाने पर पाकिस्तान ही अकेला ऐसा देश था जिसने विरोध दर्ज कराया । पाकिस्तान ने कहा कि यह संगठन अब निष्क्रिय हो चुका है ।

आज चांदी के भाव का क्या हुआ?

आज चांदी के भाव का क्या हुआ?

MCX पर सोने और चांदी की कीमत में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। आज सुबह 9.30 बजे तक शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 2,500 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना 1,000 रुपये सस्ता हुआ है।
चाँदी – 2,61,361 रुपये प्रति किलो
सोना – 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम

News Source: नवभारत
सऊदी अरब में यूपी के युवक की आत्महत्या, पत्नी से हुई थी बहस

सऊदी अरब में यूपी के युवक की आत्महत्या, पत्नी से हुई थी बहस

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में मिमलाना रोड निवासी साजिद नामक युवक ने बीती 4 फरवरी को सऊदी अरब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना से पहले वीडियो कॉल पर साजिद की अपनी पत्नी गुलअफशा से किसी बात पर बहस हुई थी । परिवारजनों के मुताबिक़ शव को सऊदी में ही दफ़नाया जाएगा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है । उसे आज सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा । यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी । पुलिस जांच और CCTV फुटेज में गाड़ी शिवम मिश्रा ही गाड़ी चलाता दिख रहा है, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था ।

आज किसने बुलाई है भारत बंद – हड़ताल?

आज किसने बुलाई है भारत बंद – हड़ताल?

आज देशभर की प्रमुख ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। यह हड़ताल मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और निजीकरण के विरोध में बुलाई गई है। इस बंद का असर परिवहन, बैंकिंग और कुछ राज्यों में शिक्षण संस्थानों पर देखा जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
तुर्की के सांसदों में जमकर चले लात-घूंसे

तुर्की के सांसदों में जमकर चले लात-घूंसे

तुर्की की संसद में बुधवार, 11 फरवरी को उस समय हंगामा मच गया जब कैबिनेट फेरबदल के बीच न्याय मंत्रालय में एक विवादास्पद चेहरे की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आपस में भिड़ गए । सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो चुके वीडियो में दोनों पक्ष के सांसद एक दूसरे को मुक्के और लात मारते दिख रहे हैं ।

Breaking News : 4 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर बैन

Breaking News : 4 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर बैन

रूस में बैन हुए 4 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम । पुतिन सरकार ने इंटरनेट पर नियंत्रण के उद्देश्य से इन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया है । 11-12 फरवरी 2026 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स के डोमेन को रूस के राष्ट्रीय DNS सिस्टम से हटा दिया गया है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
क्या है राइट टू रिकॉल? जिसकी माँग सांसद राघव चड्ढा ने की है

क्या है राइट टू रिकॉल? जिसकी माँग सांसद राघव चड्ढा ने की है

राइट टू रिकॉल का अर्थ है जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार. यह एक ऐसी व्यवस्था होती है, जिसमें मतदाताओं को अपने पंचायत, विधानसभा या संसदीय सीट से चुने हुए जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार होता है । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में यह मुद्दा उठाया है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें