📱Download Our App
मेष राशिफल : 27 जनवरी 2026

मेष राशिफल : 27 जनवरी 2026

आज करियर में तरक्की के विशेष अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने से बचें। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
48 घंटे में शुरू हो सकता है ईरान-अमेरिका युद्ध – रिपोर्ट्स

48 घंटे में शुरू हो सकता है ईरान-अमेरिका युद्ध – रिपोर्ट्स

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के बीच अमेरिका ने अपना एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और तीन युद्धपोत मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी, तो वे सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं। फिलहाल इसे ‘क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता’ के लिए एहतियाती कदम बताया जा रहा है।

UP: सुहागरात पर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, उड़े दूल्हे के होश

UP: सुहागरात पर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, उड़े दूल्हे के होश

उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की पहली ही रात को दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से दूल्हा और उसके परिजन सन्न रह गए। इस मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं कराई हैं इसलिए यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सावधान रहें।

UP बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

UP बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

गणतंत्र दिवस पर इस्तीफा सौंपने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। अग्निहोत्री ने UGC के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए पद छोड़ने का ऐलान किया था। सरकार ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

ट्रंप का बड़ा फैसला, दक्षिण कोरियाई ऑटो और फार्मा पर लगाया 25% टैरिफ

ट्रंप का बड़ा फैसला, दक्षिण कोरियाई ऑटो और फार्मा पर लगाया 25% टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार समझौता ठप होने पर दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने वहां से आने वाली कारों और दवाओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप के इस फैसले से वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है, जिससे आने वाले दिनों में ट्रेड वॉर और गहराने की आशंका है।

News Source: पत्रिका
आगरा: शादी तय होने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

आगरा: शादी तय होने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

आगरा में प्रेमी विनय राजपूत ने अपनी प्रेमिका मिंकी शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती की शादी कहीं और तय होने से आरोपी नाराज था, जिसके बाद उसने उसे मिलने बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

BREAKING : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता‑पिता गिरफ्तार

BREAKING : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता‑पिता गिरफ्तार

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता‑पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह गिरफ्तारी 2024 में थाना सदर, श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज FIR के मामले में हुई है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शमशेर सिंह (गुरबक्श सिंह का बेटा) और उनकी पत्नी प्रीतपाल कौर शामिल हैं ।

एक्ट्रेस मौनी रॉय संग हुए हैरसमेंट को लेकर गैंगस्टर दीपक नांदल ने दी धमकी

एक्ट्रेस मौनी रॉय संग हुए हैरसमेंट को लेकर गैंगस्टर दीपक नांदल ने दी धमकी

दीपक नांदल की पोस्ट के लिखा गया है, ‘मैं हरियाणा सरकार से अनुरोध करता हूं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय जी के साथ करनाल वेडिंग इवेंट परफॉर्म के दौरान हैरसमेंट करने वालें आदमियों के साथ सख़्त कार्रवाई की जाए । नहीं तो मेरे पास इनकी पूरी डिटेल आ गई है, इनका हिसाब मैं खुद करूंगा ‘

T20 World Cup: 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के स्क्वॉड का ऐलान

T20 World Cup: 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के स्क्वॉड का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय मजबूत स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमे शे होप को टीम की कमान सौंपी गई है।

वेस्टइंडीज की टीम: शे होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, क्विंटन सैम्पसन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें