
MP News : 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर मध्यप्रदेश में बड़ी हड़ताल
मध्यप्रदेश के सरकारी बैंक आज मंगलवार (27 जनवरी 2026) को हड़ताल पर हैं। राज्य की करीब 7,000 शाखाओं में कामकाज ठप है, जिससे कैश जमा-निकासी और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बैंक कर्मचारी लंबे समय से ‘5-डे वर्क वीक’ (हफ्ते में 5 दिन काम) की मांग कर रहे हैं। रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद, इस हड़ताल से लगातार तीसरे दिन बैंक बंद हैं।





