📱Download Our App
‘बॉर्डर 2’ का धमाका: गणतंत्र दिवस पर किया तगड़ा कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ का धमाका: गणतंत्र दिवस पर किया तगड़ा कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 32.10 करोड़ से शुरुआत की और पहले वीकेंड तक 129.80 करोड़ जुटा लिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने सोमवार को 59 करोड़ रुपये बटोर लिए। फिल्म ने मात्र चार दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

नर्मदापुरम न्यूज़ : दो साल के बेटे को लेकर 40 फीट टंकी पर चढ़ी महिला, आत्महत्या का प्रयास

नर्मदापुरम न्यूज़ : दो साल के बेटे को लेकर 40 फीट टंकी पर चढ़ी महिला, आत्महत्या का प्रयास

सूत्रों के मुताबिक महिला पारिवारिक विवाद के चलते जान देने के इरादे से दो साल के बेटे को लेकर सुबह करीब 10 बजे महिला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई । इसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर और देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और 45 मिनट की समझाइश के बाद महिला को नीचे उतारा ।

चंद मिनटों में ₹23,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर

चंद मिनटों में ₹23,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर

भारतीय सर्राफा बाजार में आज मंगलवार (27 जनवरी 2026) को सोना-चांदी की कीमतों ने हाहाकार मचा दिया है। MCX पर चांदी की कीमत में कुछ ही मिनटों में ₹23,000 से ज्यादा की जबरदस्त तेजी आई, जिससे भाव ₹3.60 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गया। वहीं, सोना भी ₹1.62 लाख (प्रति 10 ग्राम) के नए ऑल-टाइम हाई पर है।

News Source: पत्रिका
भारत में लॉन्च हुआ AirTag 2, पहले से तेज और स्मार्ट, जानें कीमत

भारत में लॉन्च हुआ AirTag 2, पहले से तेज और स्मार्ट, जानें कीमत

एप्पल ने अपना नया AirTag (2nd Gen) लॉन्च कर दिया है, जो पहले से काफी बेहतर है। इसमें नई जेनरेशन की अल्ट्रा वाइडबैंड चिप दी गई है, जिससे इसकी रेंज 50% तक बढ़ गई है। इसका स्पीकर भी पहले से 50% ज्यादा लाउड है, ताकि खोई हुई चीज़ें आसानी से सुनी जा सकें। भारत में एक एयरटैग की कीमत ₹3,790 और चार के पैक की कीमत ₹12,900 रखी गई है।

News Source: जागरण
गणतंत्र दिवस पर बड़ी लापरवाही, रद्दी कागजों पर बच्चो को परोसा गया खाना

गणतंत्र दिवस पर बड़ी लापरवाही, रद्दी कागजों पर बच्चो को परोसा गया खाना

जिले के भटिगंवा स्कूल से 26 जनवरी को शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गणतंत्र दिवस के विशेष भोज में बच्चों को थाली की जगह रद्दी कॉपियों और किताबों के फटे पन्नों पर खाना परोसा गया। स्कूल प्रबंधन की इस भारी लापरवाही ने बच्चों के स्वास्थ्य और गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंदौर न्यूज़ : बाइक की मामूली टक्कर पर युवक की हत्या

इंदौर न्यूज़ : बाइक की मामूली टक्कर पर युवक की हत्या

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक युवक संजय सिंह बेस की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक संजय सिंह के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं ।  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर में ‘खूनी इश्क’, पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

ग्वालियर में ‘खूनी इश्क’, पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

ग्वालियर में रीना गिरी पत्नी ने अपने प्रेमी अमित खान के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। महिला ने ‘इमोशनल सुपारी’ का सहारा लेते हुए अपने प्रेमी को उकसाया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। इसके बाद प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भारत के ‘मदर्स ऑफ डील्स’ पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

भारत के ‘मदर्स ऑफ डील्स’ पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ‘मदर्स ऑफ डील्स’ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूरोप भारत के साथ ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स’ पर साइन करके अपने ही खिलाफ जंग को फाइनेंस कर रहा है। यूरोप भारत में रिफाइन किए गए रूसी तेल प्रोडक्ट्स खरीदकर रूस-यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड दे रहे हैं ।

News Source: जागरण
बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत

सिवनी में जेवनारा गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय शंकरलाल इनवाती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पन्ना न्यूज़ : तेंदुए के हमले में 12 साल के मासूम की मौत

पन्ना न्यूज़ : तेंदुए के हमले में 12 साल के मासूम की मौत

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक 12 साल के मासूम की तेंदुए के हमले में जान चली गई। बालक अपने परिजनों के साथ मवेशी चराने गया था, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें