📱Download Our App
Indore News : माता-पूजन के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोग घायल

Indore News : माता-पूजन के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोग घायल

इन्दौर के बाणगंगा इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खुशियां मातम में बदलते बचीं। यहाँ एक नाबालिग ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हर्ष फायरिंग के दौरान यह हादसा हुआ या किसी पुरानी रंजिश में गोली चलाई गई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पूर्व सीएम की बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर खुलेगी ‘सीडी कांड’ की फाइल

पूर्व सीएम की बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर खुलेगी ‘सीडी कांड’ की फाइल

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। इस केस को दोबारा खोलने की तैयारी की जा रही है, जिससे राजनीति में हड़कंप मच गया है। सरकार इस मामले की तह तक जाने के लिए नए सिरे से जांच करवा सकती है। यह मामला काफी पुराना है, लेकिन अब इसकी फाइलें फिर से खुलने वाली है।

सिलेंडर में कितनी गैस बची है? चुटकियों में चलेगा पता, बस अपनाएं ये ट्रिक

सिलेंडर में कितनी गैस बची है? चुटकियों में चलेगा पता, बस अपनाएं ये ट्रिक

गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है, यह जानने का एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका सामने आया है। इसके लिए आपको बस एक गीला कपड़ा लेकर सिलेंडर पर लपेटना होगा। कुछ देर बाद जब आप कपड़ा हटाएंगे, तो सिलेंडर का जो हिस्सा गीला रहेगा वहां गैस मौजूद है, और जो हिस्सा सूख गया है वहां गैस खत्म हो चुकी है। यह ट्रिक आपकी मुश्किल आसान कर देगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगो की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगो की मौत

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई। जबकि, पांचवा शख्स घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे और उज्जैन महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे उस समय हादसा हुआ।

अश्लील गाने का विरोध करने पर जिम में मारपीट, एक युवक गंभीर

अश्लील गाने का विरोध करने पर जिम में मारपीट, एक युवक गंभीर

शहडोल के एक जिम में सुबह गाना बदलने के विवाद में ऋषि मिश्रा नामक युवक पर डम्बल से जानलेवा हमला किया गया। दरअसल, जिम में बज रहे अश्लील गानों का जब एक युवती और ऋषि ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। हमले में ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बजरंग दल का एक्शन : गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, तस्करों में हड़कंप

बजरंग दल का एक्शन : गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, तस्करों में हड़कंप

मानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। जिला संयोजक शुभम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर गोवंश से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी में बड़ी बेरहमी से जानवरों को भरा गया था। दल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी ने भारत – EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का किया ऐलान

ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी ने भारत – EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधितकरते हुए भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और इसका सीधा फायदा भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को मिलेगा । यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगी और सर्विस सेक्टर को नया सहारा देगी ।

डिलीवरी बॉय की गंदी चाल, सामान पहुंचाने वाला ही निकला शातिर चोर

डिलीवरी बॉय की गंदी चाल, सामान पहुंचाने वाला ही निकला शातिर चोर

जबलपुर में ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली कहावत सच साबित हुई। यहाँ फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब का एक कर्मचारी ही चोर निकला। आरोपी ने हब से कीमती मोबाइल और अन्य सामान पार कर दिया था। शक होने पर जब पुलिस ने जांच की, तो कर्मचारी का राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

IND vs NZ: सीरीज के बीच टीम का कड़ा फैसला, दो खिलाड़ियों को भेजा घर

IND vs NZ: सीरीज के बीच टीम का कड़ा फैसला, दो खिलाड़ियों को भेजा घर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया पहले तीन मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। चौथे टी20 मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को रिलीज कर दिया है, जबकि अनुभवी जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट कैंप में शामिल हो चुके हैं।

पोरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी कर भागा आरोपी गिरफ्तार

पोरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी कर भागा आरोपी गिरफ्तार

मुरैना की पोरसा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों को झांसा देकर बड़ी रकम ठगी थी और लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर यूपी में रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें