सतना : कलेक्ट्रेट में कुर्सी पर बैठे-बैठे कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
सतना कलेक्ट्रेट के रघुराजनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी संजय मिश्रा (59) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वे ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने से कुर्सी से गिर पड़े। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है संजय मिश्रा पहले से ही हार्ट पेशेंट थे।







