📱Download Our App
UP News : जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली

UP News : जमीन के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली

यूपी के रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में संपत्ति और कर्ज को लेकर हुए विवाद में एक भाई दूसरे का जान का दुश्मन बन गया। आरोपी ने जमीन के झगड़े के चलते अपने सगे भाई पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपी भाई की गिरफ्तारी शुरू कर दी हैं।

News Source: जागरण
सांड ने बुजुर्ग को हवा में उछालकर पटका, CCTV में कैद हुआ मंजर

सांड ने बुजुर्ग को हवा में उछालकर पटका, CCTV में कैद हुआ मंजर

छतरपुर के कोतवाली क्षेत्र में आवारा सांड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग लालजी पाटकर पर जानलेवा हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों से हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय से BJP के बाद RSS ने भी किया किनारा

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय से BJP के बाद RSS ने भी किया किनारा

भाजपा के बाद अब आरएसएस ने भी कैलाश विजयवर्गीय से दूरी बना ली है। हाल ही में संघ पदाधिकारी दीपक विसपुते से उनकी मुलाकात बेनतीजा रही। विवादित बयानों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ तालमेल की कमी के कारण संगठन उन्हें किनारे कर चुका है। गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन का अवसर न मिलना उनकी राजनीतिक विदाई का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

घर के पास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

घर के पास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज में एक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया। बच्ची की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को आरोपी ने गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान यूपी के रहने वाले मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है।

News Source: पत्रिका
अचानक बदला मौसम, दोपहर में हुई रिमझिम बारिश

अचानक बदला मौसम, दोपहर में हुई रिमझिम बारिश

भिंड में मंगलवार दोपहर अचानक हुई बूंदाबांदी ने सुहावने मौसम को ठंडक में बदल दिया। सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर 1 बजे से हुई रिमझिम बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया। जिले में 8-10 किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब है, लेकिन फरवरी से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Vivo X200T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo X200T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

वीवो ने भारतीय बाजार में Vivo X200T उतारा है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की 69,999 रुपये है। फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे, 32MP सेल्फी कैमरा और 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस की सुविधा उपलब्ध है।

News Source: आज तक
पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा दांव, रविदास जयंती पर पहुंचेंगे जालंधर

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा दांव, रविदास जयंती पर पहुंचेंगे जालंधर

पीएम नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लन का दौरा करेंगे। पंजाब में 32% दलित आबादी और दोआबा क्षेत्र की 23 सीटों पर डेरे के प्रभाव को देखते हुए इसे बड़ा चुनावी कदम माना जा रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह दौरा दलित राजनीति में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

News Source: पत्रिका
मौसम का मिजाज बदला : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

मौसम का मिजाज बदला : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कड़ाके की ठंड की वापसी कर दी है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा के नारनौल और नोएडा के कई हिस्सों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।

News Source: जागरण
जालंधर में भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

जालंधर में भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

पंजाब के जालंधर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दंपती अपनी बाइक पर सवार होकर घर से दवाई लेने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही डैम तोड़ दिया।

WPL में रचा इतिहास : नेट साइवर-ब्रंट ने जड़ा लीग का पहला शतक

WPL में रचा इतिहास : नेट साइवर-ब्रंट ने जड़ा लीग का पहला शतक

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की नेट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया है। वह WPL में शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए, जिसकी मदद से मुंबई ने 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की ऋचा घोष ने 90 रनों की बहादुरी भरी पारी खेली, लेकिन उनकी टीम 15 रन से मैच हार गई।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें