📱Download Our App
मेरठ में नाले में गिरा 8 साल का बच्चा, 18 घंटे बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी

मेरठ में नाले में गिरा 8 साल का बच्चा, 18 घंटे बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बच्चा गहरे नाले में गिर गया, बच्चे की उम्र लगभग 8 से 10 साल बताई गई है । बच्चे के नाले की गिरने की सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन पिछले 18 घंटे से तलाशी अभियान जारी रखा, लेकिन बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है ।

बिजनौर: युवक को सरेआम मारी गोली

बिजनौर: युवक को सरेआम मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से गोली मारी गई। हमलावरों ने पहले युवक को कई थप्पड़ मारे और फिर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
तेलंगाना में नशेड़ी ड्राइवर ने SI को बोनट पर घसीटा

तेलंगाना में नशेड़ी ड्राइवर ने SI को बोनट पर घसीटा

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में चेकिंग के दौरान एक शराबी ड्राइवर ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी और सब-इंस्पेक्टर (SI) को बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। आरोपी घटना से फरार हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सड़क पर सुरक्षा और कानून के प्रति बेखौफ रवैये को दर्शाता है।

News Source: आज तक
काला सच: इस देश में गर्भपात कराने पर मिलती थी सजा

काला सच: इस देश में गर्भपात कराने पर मिलती थी सजा

रोमानिया के इतिहास में एक ऐसा दौर था जब वहां की सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए गर्भपात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। निकोलाई चाउसेस्कु के शासन में महिलाओं के लिए गर्भपात कराना एक गंभीर अपराध माना जाता था। इस सख्त कानून का मुख्य उद्देश्य देश की आबादी में रिकॉर्ड इजाफा करना था, जिसके परिणाम काफी भयावह रहे थे।

वारंगल: गर्भवती डॉक्टर की मौत, सड़क दुर्घटना में 5 शिक्षक घायल

वारंगल: गर्भवती डॉक्टर की मौत, सड़क दुर्घटना में 5 शिक्षक घायल

तेलंगाना के वारंगल में हंटर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में एक गर्भवती डॉक्टर की जान चली गई। वहीं, एक अन्य घटना में ड्यूटी पर जा रहे पांच सरकारी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और तेज रफ्तार व लापरवाही को इन हादसों की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पातालपानी कुंड में मिला रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे का शव

पातालपानी कुंड में मिला रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे का शव

इंदौर के पातालपानी कुंड में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के लापता बेटे मनीष का शव मिला है। मनीष 21 जनवरी से लापता था और उसने अपने भाई को आत्महत्या का मैसेज भेजा था। वह BDS का छात्र था। पुलिस ने 22 जनवरी को पातालपानी क्षेत्र में सर्चिग की, इसी दौरान युवक की चप्पल भी मिली थी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। आज लाश मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा होगा। जांच जारी है।

यूपी BJP विधायक पर अपहरण और मुंह पर पेशाब करने का लगा आरोप, अभी तक FIR नहीं हुई

यूपी BJP विधायक पर अपहरण और मुंह पर पेशाब करने का लगा आरोप, अभी तक FIR नहीं हुई

यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद से बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी पर अपहरण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि उसे अगवा कर बुरी तरह पीटा गया, नग्न कर वीडियो बनाया गया और बेहोशी की हालत में उसके मुंह पर पेशाब किया गया। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मशहूर कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश कदम का 26 साल की उम्र में निधन

मशहूर कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश कदम का 26 साल की उम्र में निधन

मशहूर मराठी कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश कदम का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है । मां के साथ कॉमेडी वीडियो के लिए चर्चित प्रथमेश के जाने से फैंस सदमे में हैं । फिलहाल मौत की आधिकारिक वजह साफ नहीं है । प्रथमेश के निधन की दुखद जानकारी उनके बेहद करीबी दोस्त और साथी कंटेंट क्रिएटर तन्मय चंद्रमोहन पाटेकर ने साझा की है ।

 

CM के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर का वीडियो वायरल

CM के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य विवाद के बीच बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल को भेजे दो पन्नों के पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे PM मोदी और CM योगी के समर्थन में पद छोड़ रहे हैं। उवायरल वीडियों में वे रोते हुए कहते है, “जिस प्रदेश का नमक खाता हूं, मैं उसका पक्षधर हूं।”

MP के इस शहर में हुई जोरदार बर्फबारी, पारा पहुँचा 4 डिग्री

MP के इस शहर में हुई जोरदार बर्फबारी, पारा पहुँचा 4 डिग्री

मध्य प्रदेश के शाजापुर से बर्फबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह ओलावृष्टि और कड़ाके की ठंड का असर है। कश्मीर-हिमाचल में जारी बर्फबारी की ठंडी हवाओं से शाजापुर का पारा 4.6 डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें