
IND vs NZ: चौथे टी-20 से हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले चौथे टी-20 मैच में हार्दिक पंड्या का पत्ता कट सकता है। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, इसलिए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत मैनेजमेंट उन्हें आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को आज़माना चाहता है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की चर्चा है।







