
बुरहानपुर: आज इन इलाको में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे बंद रहेगी सप्लाई
आज 28 फरवरी को 11 केवी नागझिरी फीडर के मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है। सहायक यंत्री रोहित भारती के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 4 घंटे की कटौती की जाएगी। इसमें उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट, इतवारा क्षेत्र, बंगड़ीवाला क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद और कड़वी बाजार की सप्लाई बंद रहेगी।








