📱Download Our App
चुनाव आयोग ने 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड

चुनाव आयोग ने 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ममता बनर्जी सरकार यानी पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को अधिकारियों के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई ‘SIR के संबंध में गंभीर गलत काम, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए की गई है।

भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

खरगोन में 2 लाख भक्तों ने किया नर्मदा स्नान

खरगोन में 2 लाख भक्तों ने किया नर्मदा स्नान

खरगोन जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महेश्वर, मंडलेश्वर और बड़वाह समेत नर्मदा के दक्षिणी तटों पर दोपहर बाद तक भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान है कि दिनभर में करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। सियाराम बाबा आश्रम में आज 11 क्विंटल खिचड़ी बटी है ।

खरगोन में आदिवासी छात्रा की मौत मामले में एसपी कार्यालय का घेराव

खरगोन में आदिवासी छात्रा की मौत मामले में एसपी कार्यालय का घेराव

खरगोन के चैनपुर में 10वीं की आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश बढ़ गया है। विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर हत्या का आरोप लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वासन दिया कि मामले की जांच अब भीकनगांव एसडीओपी करेंगे और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस्लामाबाद छोड़कर भागे पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी, बिलावल और आसिफा की सुरक्षा बढ़ाई

इस्लामाबाद छोड़कर भागे पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी, बिलावल और आसिफा की सुरक्षा बढ़ाई

पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है । राष्ट्रपति जरदारी इस्लामाबाद छोड़कर भाग गए हैं । वो विशेष विमान से गए हैं । इसके साथ ही बिलावल और आसिफा की सुरक्षा बढ़ाई गई है । ये सब ऐसे वक्त में हुआ है जब कराची में जमात-ए-इस्लामी का प्रदर्शन चल रहा है । जमात के समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की है। पाक राजधानी में हाई अलर्ट है ।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की MP पर नजर, 2 दिन में 2 व्यापारियों से मांगे 5 करोड़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की MP पर नजर, 2 दिन में 2 व्यापारियों से मांगे 5 करोड़

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामलों से हड़कंप मच गया है । पिछले 48 घंटों में इंदौर (महू) और अशोकनगर के दो बड़े कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आए हैं। इंदौर के एक अस्पताल संचालक और व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई, वहीं अशोकनगर के व्यापारी को 10 करोड़ रुपये की फिरौती का वॉइस मैसेज मिला। पुलिस और साइबर सेल इन कॉल्स की जांच कर रही है ।

IND vs PAK T20 WC Live : लड़खड़ाई टीम इंडिया

IND vs PAK T20 WC Live : लड़खड़ाई टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम अचानक लड़खड़ा गई है । बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि, ईशान किशन (77) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर पारी को संभाला, लेकिन उनके और तिलक वर्मा के आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई। और अब हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए है । अभी स्कोर – IND 128-4(15.1). CRR :8.44

जयपुर की मॉडल से शादी करेगा ये स्टार क्रिकेटर

जयपुर की मॉडल से शादी करेगा ये स्टार क्रिकेटर

आज भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा आई है। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने एक इंटरव्यू में बताया कि अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी । अदिति से ईशान की शादी करवायेंगे ।

जबलपुर में विवाहित कॉन्स्टेबल को गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर देख मारपीट, वीडियो वायरल

जबलपुर में विवाहित कॉन्स्टेबल को गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर देख मारपीट, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शादीशुदा पुलिस कॉन्स्टेबल को कथित गर्लफ्रेंड के साथ सिविक सेंटर इलाके में शॉपिंग करते देख उसकी पत्नी के भाई और पति ने बीच सड़क पर चप्पलों से जमकर पीटा। भीड़ जमा हो गई और वीडियो वायरल हो गया, जिसमें लोग “इसकी नौकरी जानी चाहिए” कहते सुनाई देते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

News Source: न्यूज़ 18
सोना-चांदी दाम में भारी गिरावट: अब खरीदें या इंतज़ार करें?

सोना-चांदी दाम में भारी गिरावट: अब खरीदें या इंतज़ार करें?

सोने और चांदी के दाम में हाल में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। चांदी की कीमत में भारी झटका आया और सोना भी पिछली ऊँचाइयों से नीचे आया है, जिससे निवेशक सोच में पड़ गए हैं कि अब खरीदना चाहिए या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट लाभ सुरक्षित करने का परिणाम है और दीर्घकालिक निवेशकों के लिए धीरे-धीरे खरीदना बेहतर रणनीति हो सकती है।

News Source: न्यूज़ 18
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें