📱Download Our App
दूषित पानी से मौतों पर युवा कांग्रेस की न्याय पदयात्रा आज से शुरू

दूषित पानी से मौतों पर युवा कांग्रेस की न्याय पदयात्रा आज से शुरू

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई कई मौतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने ‘जन अधिकार न्याय पदयात्रा’ शुरू की है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से गंदा पानी घरों में सप्लाई हुआ, जिससे करीब 28 लोगों की जान चली गई। पदयात्रा के जरिए कांग्रेस दोषियों पर FIR, मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजे और स्थानीय नेताओं के इस्तीफे की मांग कर रही है।

स्टाफ की लापहवाही से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

स्टाफ की लापहवाही से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मंडला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक गर्भवती महिला को सुबह भर्ती कराया गया था, लेकिन आरोप है कि दिनभर स्टाफ ने उसकी सुध नहीं ली। घरवाले हाथ-पैर जोड़ते रहे, पर किसी ने बच्चे की हार्टबीट तक चेक नहीं की। आखिर में बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। गुस्साए घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

UGC के नए नियमों पर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र

UGC के नए नियमों पर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र

यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। ये नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लागू किए गए हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि ये नियम सामान्य वर्ग के प्रति पक्षपाती हैं। विवाद इतना बढ़ा कि मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन कहां हुआ क्रैश? गूगल मैप पर देखिए लोकेशन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन कहां हुआ क्रैश? गूगल मैप पर देखिए लोकेशन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन पुणे ज़िले के बारामती में जिस जगह पर क्रैश हुआ उसका गूगल मैप सामने आया है। गौरतलब है, यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हुई और अजित एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। घटना में अजित समेत 5 लोगों की मौत हुई है।

आदिवासी छात्रावास से 3 छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

आदिवासी छात्रावास से 3 छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर के रामपुर स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास से तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रात का खाना खाने के बाद से तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है। लापता छात्र बालाघाट और सिवनी के रहने वाले हैं। घटना के बाद से हॉस्टल साफ़-साफ़ जवाब नहीं दे पा रहा है, जिससे परिजनों में आक्रोश है।

मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

महू में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी तुषार वर्मा ने छात्रा को झांसा दिया कि वह उसके कॉलेज का परिचित है और हॉस्टल छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ ले गया, जहाँ उसने इस वारदात को अंजाम दिया। किशनगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Weather Update : 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक साथ तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर और रीवा संभाग सहित 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के चलते ग्वालियर और शिवपुरी में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ियों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

News Source: पत्रिका
इंदौर ब्रेकिंग: मिठाई शॉप के मैनेजर की सड़क हादसे में मौत

इंदौर ब्रेकिंग: मिठाई शॉप के मैनेजर की सड़क हादसे में मौत

खजराना क्षेत्र में रोबोट चौराहे के पास देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे मिठाई शॉप के स्टोर मैनेजर राजकुमार (40) को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जब वे घर नहीं पहुंचे और परिजनों ने फोन किया, तब हादसे का पता चला। इलाज के दौरान उन्होंने एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
विदिशा न्यूज़ : कांग्रेस सेवा दल का बड़ा सम्मेलन आज

विदिशा न्यूज़ : कांग्रेस सेवा दल का बड़ा सम्मेलन आज

विदिशा में आज कांग्रेस सेवा दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जनसेवा के माध्यम से जनता के बीच जाने का मंत्र देंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस के आधार को और भी अधिक मजबूत बनाना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
एसपी बंगले के सामने दो गुटो में मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी बंगले के सामने दो गुटो में मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी बंगले के सामने मंगलवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। पुराने विवाद के चलते लवकुश और कृष्णा सिकरवार के पक्ष आपस में भिड़ गए। हमलावरों ने लवकुश की कार पर पत्थर बरसाकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बंगले के बाहर बवाल की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें