📱Download Our App
शादी का झांसा देकर धर्म बदलने का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर धर्म बदलने का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के खजराना इलाके में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर और डरा-धमका कर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।

News Source: जागरण
कामयाब होना है? गांठ बांध लें चाणक्य की ये 7 बातें

कामयाब होना है? गांठ बांध लें चाणक्य की ये 7 बातें

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता के लिए 7 बातें सबसे जरूरी हैं। सबसे पहले, अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और काम पूरा होने से पहले किसी को न बताएं। हमेशा ईमानदार रहें और हर काम पूरी एकाग्रता के साथ करें। समय बर्बाद न करें और किसी पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनें। अंत में, अपनी संगति अच्छी रखें और दोस्त हमेशा सोच-समझकर ही चुनें।

BREAKING : चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

BREAKING : चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के 5 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुँचा। सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों को खाली कराया गया और कुछ में छुट्टी घोषित कर दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

News Source: जागरण
दूषित पानी से 29वीं मौत, पहलवान खूबचंद की गई जान

दूषित पानी से 29वीं मौत, पहलवान खूबचंद की गई जान

भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर रुक नहीं रहा है। मंगलवार को 62 वर्षीय पहलवान खूबचंद की मौत के बाद मामला गरमा गया। गुस्से में बस्ती वालों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि अब तक 29 मौतें हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मौतों की असली वजह (डायरिया) छिपा रहा है।

DC को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा गुजरात, बदला पॉइंट टेबल समीकरण

DC को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा गुजरात, बदला पॉइंट टेबल समीकरण

WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को 3 रनों से हराकर गुजरात जायंट्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 7 मैचों में 4 जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। फिलहाल RCB 10 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।

अभी तक कितने भारतीय नेता हवाई हादसों का शिकार बने, देखे लिस्ट

अभी तक कितने भारतीय नेता हवाई हादसों का शिकार बने, देखे लिस्ट

भारतीय नेता  साल 
संजय गांधी 1980
माधवराव सिंधिया 2001
जीएमसी बालयोगी 2002
राजशेखर रेड्डी 2009
दोर्जी खांडू 2011
जनरल बिपिन रावत 2021
विजय रुपाणी 2025
अजित पवार 2026
News Source: न्यूज़ 24
गाय को बेरहमी से पीटने वाला राशिद खान गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

गाय को बेरहमी से पीटने वाला राशिद खान गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

शहर के आजाद मोहल्ले में पशु क्रूरता का एक घिनौना वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान राशिद खान के रूप में हुई है, गाय को लाठी से पीटते और लात मारते दिख रहा है। वीडियो 23 जनवरी का बताया जा रहा है। बबलू यादव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

IND vs NZ 4th T20 : क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच?

IND vs NZ 4th T20 : क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है, जिससे खेल रुकने या ओवर कम होने की संभावना है। क्रिकेट प्रेमी इस निर्णायक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खराब मौसम उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

अजित पवार के साथ फ्लाइट में कौन – कौन थे?

अजित पवार के साथ फ्लाइट में कौन – कौन थे?

बारामती में सुबह एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ 4 अन्य भी सवार थे। जिनमे 1 PSO, 1 attendent, 2 क्रू मेंबर्स (PIC+FO) है । हादसे में सभी की मौत हो गई । सभी पैसेंजर के नाम -1. अजित पवार, 2. मुंबई PSO HC विदीप जाधव, 3. पायलट कैप्टन सुमित कपूर, 4. कैप्टन संभी पाठक, 5. पिंकी माली, फ्लाइट अटेंडेंट है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
नसबंदी फेल होने पर मां ने झाड़ियों में फेंका नवजात

नसबंदी फेल होने पर मां ने झाड़ियों में फेंका नवजात

रायसेन जिले के सिलवानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नसबंदी फेल होने के बाद लोक-लाज और गरीबी के डर से एक मां ने अपने नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। कड़ाके की ठंड में मासूम 48 घंटों तक खुले आसमान के नीचे मौत से जंग लड़ता रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अस्पताल पहुँचाया और आरोपी माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें