
खरगोन में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से मक्का, गेहूं और चना बर्बाद
खरगोन जिले में अचानक बदले मौसम और भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश और ओलों की मार से मक्का, गेहूं और चने की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर ने कश्मीर जैसा नजारा तो दिखाया, लेकिन मेहनत की फसल तबाह होने से अन्नदाता बेहद मायूस हैं।





