
नेहरू ने 1955 में बसाया था यह गांव, आज कहलाता है मिनी केरल
रायसेन का ईंटखेड़ी गांव अपनी हरियाली और उच्च साक्षरता के कारण ‘मिनी केरल’ कहलाता है। 1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने यहाँ 200 मलयाली परिवारों को बसाया था। आज इस गांव में अपराध दर शून्य है और लगभग 70% लोग सरकारी सेवाओं, खासकर भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यहाँ केरल की संस्कृति और मध्य प्रदेश की परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।





