
बच्चों के कान में तेल डालना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी
बच्चों के कान में सरसों या नारियल का तेल डालना एक आम घरेलू नुस्खा माना जाता है, लेकिन डॉक्टर इसे बेहद जोखिम भरा बताते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कान में तेल डालने से वहां नमी बढ़ जाती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन और कान के पर्दे में छेद होने का खतरा रहता है। यदि बच्चे को कान में दर्द या खुजली है, तो तेल डालने के बजाय तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।







