
बर्फ देखने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
सिरमौर के हरिपुरधार में बर्फ देखने आए हरियाणा और पंजाब के दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खेत में गिर गई। हादसे में कालका (हरियाणा) के एक पर्यटक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। वहीं, एक अन्य हादसे में रेणुकाजी के पास तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।







