फोटोग्राफर एसोसिएशन चुनाव: हेमंत पटेल बने नए अध्यक्ष
गंजबासौदा में फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में हेमंत पटेल ने 53 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी को महज 3 वोटों से हरा दिया। वहीं, सचिव पद पर चंद्र प्रकाश पटेल ने 74 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।







