
गोरखपुर: छत पर रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी युगल, लगाई छलांग
खजनी इलाके में प्रेमिका से मिलने आधी रात को छत पर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने घेर लिया। पकड़े जाने के खौफ में दोनों ने 15 फीट ऊंची छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती की शादी कहीं और तय होने से प्रेमी परेशान था। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।







