
नूरजहां बनी काजल, फर्जी शादी कर लूटने वाली दुल्हन गिरफ्तार
संभल में पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जहां नूरजहां नाम की महिला काजल बनकर हिंदुओं से फर्जी शादी करती थी। यह गैंग शादी के कुछ दिन बाद ही घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने इस गिरोह की मास्टरमाइंड नूरजहां समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।







