
युवराज सिंह का छलका दर्द, बचपन के संघर्ष और परिवार पर किए बड़े खुलासे
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के संघर्षों और कैंसर की जंग के दिनों को याद कर सबको भावुक कर दिया। उन्होंने अपनी पत्नी हेज़ल कीच और मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। युवी ने साझा किया कि कैसे पिता के कड़े अनुशासन और परिवार के सपोर्ट ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।






