📱Download Our App
MP में मैरिज रिसेप्शन में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, सब-कुछ जला

MP में मैरिज रिसेप्शन में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, सब-कुछ जला

भोपाल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में सोमवार रात 10 बजे अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया । धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है । लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है ।

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम बिल्कुल ना करें

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम बिल्कुल ना करें

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए । खाने पीने, सुई-धागे, कैंची का उपयोग भूलकर भी ना करें ।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर या मंदिर में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श ना करें ।
  • किसी भी शुभ कार्यों को करने से बचे ।
आज सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

आज सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा – पाठ, मंत्रोच्चार और जप जरूर करें । इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख – समृद्धि आती है।
  • सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण जरूर करें ।
  • शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण से भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए खाने में तुलसी पत्ती ज़रूर रख दें ।
रिटायर्ड प्यून पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

रिटायर्ड प्यून पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

नर्मदापुरम के माखननगर रोड पर शराब दुकान के पीछे जिला पंचायत से रिटायर्ड प्यून रतनलाल यादव (65) निवासी ग्वालटोली पर किसी बात को लेकर उनके दोस्तों ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया । जिससे उसे सिर में गहरी चोट आई। उसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।  घटना के बाद पुलिस ने दो दोस्त ओमप्रकाश उर्फ डब्बू सोनी और भगवानदास सोनी ग्वालटोली पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है ।

सनावद में बीच सड़क पर रुकीं सांसें, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

सनावद में बीच सड़क पर रुकीं सांसें, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों ( प्रधान आरक्षक गंभीर मीणा और आरक्षक श्रीकृष्ण बिरला ) ने सोमवार दोपहर एक राहगीर की सीपीआर देकर जान बचाई। ढकलगांव रोड पर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को अचानक माइनर हार्ट अटैक की आशंका के बाद वह बेहोश होकर गिर गए थे। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब एक दंपती बाइक से गुजर रहे थे ।

राजस्थान में हुए धमाके का CCTV वीडियो आया सामने

राजस्थान में हुए धमाके का CCTV वीडियो आया सामने

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में जोरदार धमाका और उसके बाद फैली विकराल आग का भयावह दृश्य दिखे हैं, जो हैरान करने वाला है। । इस वीडियो में साफ स्पष्ट हो रहा है कि घटना के दौरान धमाका इतनी तेज था कि उससे बाहर लगे कैमरा तक हिल गए।

आज 1,486 रुपये सस्ती हुई चाँदी, सोना 1,333 रुपये बढ़ा

आज 1,486 रुपये सस्ती हुई चाँदी, सोना 1,333 रुपये बढ़ा

चांदी के दाम में आज 16 फरवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 1,486 रुपए गिरकर 2,40,947 रुपए किलो पर आ गई है । वंही आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,333 रुपए बढ़कर 1,54,098 रुपए पर पहुंच गई है ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। तीन मृतकों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है । इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं।

घर की छत पर हिस्ट्रीशीटर बना रहा था बम, हो गया ब्लास्ट, 2 की मौत

घर की छत पर हिस्ट्रीशीटर बना रहा था बम, हो गया ब्लास्ट, 2 की मौत

छत पर हुए धमाके का का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से शहनवाज और उसकी मां की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। शहनवाज एक कुख्यात अपराधी था और वह अपनी मां के साथ अवैध बम बनाने की कोशिश कर रहा है। NIA ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नर्मदापुरम : NMV कॉलेज के सामने वाहनों की जोरदार भिड़ंत, 2 घायल

नर्मदापुरम : NMV कॉलेज के सामने वाहनों की जोरदार भिड़ंत, 2 घायल

नर्मदापुरम में NMV कॉलेज के ठीक सामने एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 2 युवक घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें