📱Download Our App
फरवरी 2026: इन 3 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

फरवरी 2026: इन 3 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

फरवरी 2026 का महीना मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए जीवन में बड़ी सफलता लेकर आएगा। मेष राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी और आत्मविश्वास मिलेगा। कर्क राशि के लिए यह महीना राजयोग जैसा होगा, जिससे अटके काम पूरे होंगे। वहीं, कुंभ राशि वालों के लिए विदेश जाने और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी के सपने सच हो सकते हैं।

सागर ब्रेकिंग: बाइक और स्कूटी की टक्कर, 2 की मौत

सागर ब्रेकिंग: बाइक और स्कूटी की टक्कर, 2 की मौत

सागर के रहली क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक अशोक सेन अपनी बेटी की 5 फरवरी को होने वाली शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। साथ ही बाइक सवार जितेंद्र रैकवार की भी मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खंडवा : ओलावृष्टि से ख़राब फसलों के मुआवजे की उठाई मांग

खंडवा : ओलावृष्टि से ख़राब फसलों के मुआवजे की उठाई मांग

खंडवा सहित प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। यादव ने कहा कि कुदरत के कहर से किसान टूट चुका है और सरकार को बिना देरी किए गिरदावरी कराकर मदद पहुंचानी चाहिए।

लाहौर में आज से टी20 सीरीज का आगाज, जानें पिच रिपोर्ट

लाहौर में आज से टी20 सीरीज का आगाज, जानें पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यहाँ की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 164-169 रन है। मैच के दौरान शाम को ओस (Dew) की अहम भूमिका रहेगी, जिससे बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है।

MP में भाजपा अध्यक्ष ने युवती को पटक-पटककर पीटा, बचाने आई मां से भी मारपीट

MP में भाजपा अध्यक्ष ने युवती को पटक-पटककर पीटा, बचाने आई मां से भी मारपीट

MP के सतना जिले के नागौद के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रनत प्रताप सिंह पर एक युवती और उसकी माँ के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए इसे ‘सत्ता का अहंकार’ बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मौत से पहले डॉक्टर हेमलता का सनसनीखेज वीडियो, संपत्ति विवाद में लगाए गंभीर आरोप

मौत से पहले डॉक्टर हेमलता का सनसनीखेज वीडियो, संपत्ति विवाद में लगाए गंभीर आरोप

रायपुर की महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की मौत मामले में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर ने अपनी मौत के लिए डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस अब इस सुसाइड नोटनुमा वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

जंगल में किसान पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

जंगल में किसान पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

पन्ना के पवई वन क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भालू ने 50 वर्षीय किसान रामस्वरूप यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। रामस्वरूप भैंसें चराने सुनादर बीट के पास जंगल गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर अचानक हमला कर हाथ-पैरों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
2.52 करोड़ की ठगी का सरगना गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

2.52 करोड़ की ठगी का सरगना गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

ग्वालियर पुलिस ने रामकृष्ण मिशन आश्रम धोखाधड़ी मामले के मुख्य सरगना उदय राज को धार जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आश्रम के सचिव को 26 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखकर ढाई करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार, ठगी की बड़ी राशि सीधे मुख्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इस मामले में अब तक 19 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

MP : 29 मौतों के बाद हाइकोर्ट का बड़ा फैसला

MP : 29 मौतों के बाद हाइकोर्ट का बड़ा फैसला

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 29 लोगों की मौत हुई है। इस घटना की जांच के लिए हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने रिटायर जज सुशील कुमार गुप्ता की अगुवाई में वन-मैन कमीशन बनाया है। कोर्ट का मानना है कि इस मामले की जांच एक इंडिपेंडेंट, भरोसेमंद अथॉरिटी से होनी चाहिए। कमीशन को अधिकारियों, रिकॉर्ड्स को बुलाने और स्पॉट इंस्पेक्शन करने के लिए सिविल कोर्ट की पावर दी गई हैं।

पानी से भरी बाल्टी में डूबी 10 महीने की मासूम, मौत

पानी से भरी बाल्टी में डूबी 10 महीने की मासूम, मौत

भोपाल के ईदगाह हिल्स में बुधवार रात 10 महीने की मासूम खेलते हुए बाथरूम में चली गई और पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। किचन में काम कर रही मां ने जब 10 मिनट बाद देखा, तो बच्ची का शरीर नीला पड़ चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें