आजाद की याद में जलाएंगे अखंड ज्योति, हर घर से इकट्ठा होगा 1-1 चम्मच घी
अलीराजपुर के भाबरा में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की याद में एक शानदार काम हो रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हर घर से एक-एक चम्मच देसी घी मांग रहे हैं। इसी घी से 27 फरवरी को आजाद की जन्मस्थली पर अखंड ज्योति जलाई जाएगी। इसका मकसद शहीदों के स्मारकों को रोशन रखना है।






