📱Download Our App
अरिजीत सिंह के वो गाने, जो टूटे दिल का हाल बयां करते हैं

अरिजीत सिंह के वो गाने, जो टूटे दिल का हाल बयां करते हैं

अरिजीत सिंह अपनी रूहानी आवाज के लिए जाने जाते हैं। उनके ‘चन्ना मेरेया’ और ‘पछताओगे’ जैसे गानों ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल किए हैं। ये गाने न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि ब्रेकअप और दिल टूटने के दर्द को गहराई से महसूस कराते हैं। अरिजीत के दर्दभरे नगमे हर उस इंसान को पसंद आते हैं जो मोहब्बत में हार चुका है।

News Source: जागरण
आग ताप रहे लोगो पर चढ़ी बाइक, एक की मौत और तीन घायल

आग ताप रहे लोगो पर चढ़ी बाइक, एक की मौत और तीन घायल

शिवपुरी के भड़ोता गांव में बुधवार रात सड़क किनारे आग ताप रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में हरमोहन गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार ने जानबूझकर शराब पीकर टक्कर मारी और इसे हत्या करार दिया है।

 

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बांग्लादेश के बायकॉट के बाद वर्ल्ड कप खेलने का मिला न्योता

बांग्लादेश के बायकॉट के बाद वर्ल्ड कप खेलने का मिला न्योता

बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी क्रिकेट टीम को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भेजने की अनुमति नहीं दी है। इसके परिणामस्वरूप, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने अपने शूटिंग दल को भारत दौरे के लिए हरी झंडी दे दी है।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय अम्मु की मौत हो गई। अम्मु अपनी बाइक से जा रहा था, तभी बोथिया जोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार गाड़ी और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सीहोर में सियार का आतंक, 8 लोगों को किया घायल

सीहोर में सियार का आतंक, 8 लोगों को किया घायल

सीहोर के अतरालिया गांव में एक पागल सियार ने घुसकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सियार के लगातार हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पति ने घर से निकाला तो सोन नदी में कूदी महिला, हालत गंभीर

पति ने घर से निकाला तो सोन नदी में कूदी महिला, हालत गंभीर

सीधी जिले के कोलदह घाट पर गुरुवार को एक महिला ने सोन नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि किनारे खड़े लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद पति ने भी उसे घर से निकाल दिया था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

News Source: IBC24
ब्रेकिंग न्यूज़ : NCP ने चुना अजित पवार का नया उत्तराधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़ : NCP ने चुना अजित पवार का नया उत्तराधिकारी

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की विरासत अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार संभालेंगी। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और पार्टी के दिग्गजों ने उन्हें उत्तराधिकारी बनाने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, NCP जल्द ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव भाजपा को सौंपेगी। वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भविष्य में बारामती सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लंदन में सुपरफ्लॉप रही मेलेनिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री, खाली रही कुर्सियां

लंदन में सुपरफ्लॉप रही मेलेनिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री, खाली रही कुर्सियां

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ब्रिटेन में फ्लॉप साबित हुई है। लंदन में हुए इसके भव्य प्रीमियर में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं पहुंचे और सिनेमा हॉल खाली नजर आए। फिल्म में मेलेनिया के निजी जीवन और व्हाइट हाउस के सफर को दिखाया गया है, लेकिन दर्शकों ने इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। आलोचकों ने भी फिल्म की सुस्त रफ्तार पर सवाल उठाए हैं।

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, बताया संन्यास के वक्त कैसा था हाल?

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, बताया संन्यास के वक्त कैसा था हाल?

क्रिकेटर युवराज सिंह ने सानिया मिर्ज़ा के पॉडकास्ट ‘Serving It Up with Sania’ में संन्यास पर बड़ी बात कही। युवी ने बताया जब उन्होंने क्रिकेट छोड़ा, तो वो उनके जीवन का सबसे कठिन समय था। उन्होंने कहा कि एक वक्त के बाद लगने लगा था कि शरीर अब साथ नहीं दे रहा और मानसिक रूप से भी वो काफी थक चुके थे।

अजित पवार के बाद अब कौन संभालेगा NCP की कमान?

अजित पवार के बाद अब कौन संभालेगा NCP की कमान?

अजीत दादा के निधन के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NCP अब अपना नया उत्तराधिकारी तय करने वाली है । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि एनसीपी की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार संभाल सकती हैं। वंही अजीत दादा के बेटे पार्थ पवार राजनीति में एंट्री लेकर नए डिप्टी सीएम बन सकते है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें