📱Download Our App
जबलपुर के ग्राम छपरी में सांड ने 10 लोगों को किया घायल, टूटे हाथ-पैर

जबलपुर के ग्राम छपरी में सांड ने 10 लोगों को किया घायल, टूटे हाथ-पैर

जबलपुर के ग्राम छपरी में आवारा सांड के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। सांड अब तक 10 लोगो पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पकड़ने की कोशिश करने पर सांड और अधिक हिंसक हो जाता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है।

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

इंदौर के एक रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को 16 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। वॉइस मैसेज से मिली धमकी में कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी (प्रोटेक्शन मनी) मांगी है। धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने जांच शुरू कर, कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इंदौर अग्निकांड में स्मार्ट मीटर डेटा बनी जांच की मुख्य कड़ी

इंदौर अग्निकांड में स्मार्ट मीटर डेटा बनी जांच की मुख्य कड़ी

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स अग्निकांड की जांच में स्मार्ट मीटर और ट्रांसफार्मर का डिजिटल डेटा अहम कड़ी बना है। बिजली कंपनी की ‘मिनट-टू-मिनट’ रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के समय EV कार ओवरचार्ज हो रही थी, जिससे बैटरी में विस्फोट हुआ। डिजिटल डेटा ने साफ किया कि आग बिजली के खंभे से नहीं बल्कि कार से शुरू हुई थी। इस हादसे में 8 लोगों की जान गई थी। मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है ।

राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा पहुंचीं, वृंदावन में किए दर्शन

राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा पहुंचीं, वृंदावन में किए दर्शन

राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा पहुंचीं, वृंदावन में किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने वृंदावन के इस्कॉन और प्रेम मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया। राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मुलाकात और गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी, जिससे ब्रज क्षेत्र में भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर हुई मौत

इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर हुई मौत

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग

इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग

धार, खरगौन और खंडवा जिलों में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती की गंभीर घटनाओं का धार और खंडवा पुलिस टीमों ने मात्र 48 घंटे में खुलासा किया। मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे घटना में लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है।

News Source: नवभारत
इंदौर में शादी का झांसा देकर सेल्स गर्ल से दुष्कर्म

इंदौर में शादी का झांसा देकर सेल्स गर्ल से दुष्कर्म

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली एक युवती ने युवक रितेश राठौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने सितंबर 2024 से अब तक पीड़िता को शादी का वादा कर अब तक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। किंतु अब युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने फ़ोन उठाना बंद कर, इंदौर छोड़कर भाग गया । युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

इंदौर में भाजपा युवा नेता की हुड़दंगई, वीडियो आया सामने

इंदौर में भाजपा युवा नेता की हुड़दंगई, वीडियो आया सामने

इंदौर में भाजपा युवा नेता की हुड़दंगई का एक वीडियो सामने आया है । वीडियो में एक युवक रोहित घाटे ‘BJP मंडल अध्यक्ष’ कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में युवक बीच सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी है।

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच डूबी चाँदी

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच डूबी चाँदी

ईरान-इजराइल के बीच भारतीय सराफा बाजार में पिछले 2 दिनों से लगातार चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी दो दिन में ₹16 हजार सस्ती होकर ₹2.53 लाख पर आ गई है । वंही सोना भी सोना 1,963 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) की सेहत एक बार फिर गंभीर हो गई है। हाल ही में सुसाइड करने की कोशिश के बाद अनुराग को 13 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक भिगेंगे ये 12 जिले

MP में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक भिगेंगे ये 12 जिले

MP में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया की 16 मार्च को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर एवं 17 मार्च को सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और 18 मार्च को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-बारिश ही सकती है ।

हरदा का IIdTian 2.3 करोड़ का पैकेज ठुकरा बना IAS

हरदा का IIdTian 2.3 करोड़ का पैकेज ठुकरा बना IAS

MP हरदा के श्रेयांश बड़ोदिया ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 194वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने 2.3 करोड़ रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। श्रेयांश का कहना है कि उन्हें नौकरी से आर्थिक सुविधा तो मिल रही थी, लेकिन मन को संतुष्टि नहीं मिल रही थी। वे समाज और देश के लिए कुछ बेहतर करना चाहते थे।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनीयां

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनीयां

इंदौर-1 से विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र, मारवाड़ी अग्रवाल नगर में अवैध कॉलोनियों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। यहाँ भू-माफियाओं ने कई जगहों पर कृषि और शासकीय जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर दी है । साथ ही विरोध रोकने के लिए साइटो पर गुंडे तक तैनात किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन बेचते समय नेताओं के नाम लेकर खरीदारों को भरोसा दिलाया जा रहा है। अब बड़ा सवाल – क्या प्रशासन इन भूमाफियाओं पर कार्रवाई करेगा?

IPL 2026 को लेकर आया राजीव शुक्ला का बड़ा अपडेट

IPL 2026 को लेकर आया राजीव शुक्ला का बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के आयोजन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की बताई गई चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी।

MP में 15 साल के लड़के ने प्रेमानंद जी महाराज के लिए छोड़ा घर

MP में 15 साल के लड़के ने प्रेमानंद जी महाराज के लिए छोड़ा घर

इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है । पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है ।

इंदौर की 56 दुकान ने निकाला LPG का जुगाड़

इंदौर की 56 दुकान ने निकाला LPG का जुगाड़

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के संकट के बीच इंदौर की 56 दुकान ने अपना शानदार जुगाड़ निकाला है । दुकानदारों ने गैस की जगह इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है और अब उसी पर समोसा, कचौरी, पोहा और पाव भाजी जैसे व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं । व्यापारियों का कहना है कि इंदौर की पहचान और स्वाद की परंपरा को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने देंगे ।

News Source: न्यूज़ 18
सराफ़ा बाजार में आज दिखी गिरावट

सराफ़ा बाजार में आज दिखी गिरावट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से आज सराफ़ा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिला । आज MCX पर चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई । वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है ।

ईरान युद्ध से इंदौर में मचा हड़कंप

ईरान युद्ध से इंदौर में मचा हड़कंप

ईरान – इजराइल युद्ध के कारण इंदौर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई अचानक ठप होने से हड़कंप मच गया है । पिछले कुछ दिनों से जारी इस युद्ध ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है । कमर्शियल एलपीजी की डिलीवरी नहीं होने से कई छोटे प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर हैं। वितरकों का कहना है कि पीछे से स्टॉक की कमी है, जिससे संकट गहरा गया है।

MP से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी तय, BJP ने निकाला दूसरा रास्ता

MP से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी तय, BJP ने निकाला दूसरा रास्ता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब MP सरकार और MP की सक्रिय राजनीति से कैलाश विजयवर्गीय की रवानगी BJP ने तय कर दी है । हालाकि इसके लिए बीजेपी ने दूसरा रास्ता अपनाया है । दिल्ली सूत्रो ने मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कैलाश विजयवर्गीय को राज्यसभा बुलाने की तैयारी में है । क्योंकि विजयवर्गीय के बेतुके बयानों और सरकार से मतभेद के कारण एमपी में बीजेपी का पूरा गणित गड़बड़ा रहा है ।

इंदौर में मकान गिरा, मलबे में दबे 2 भाई, हालत गंभीर

इंदौर में मकान गिरा, मलबे में दबे 2 भाई, हालत गंभीर

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित भवानी नगर में सोमवार शाम करीब 7 बजे मनीष जैन का 3 मंजिला मकान जैक लगाकर ऊपर उठाने के दौरान अचानक गिर गया । हादसे में पिपलिया (देवास) निवासी दो भाई मजदूर सतीश ठाकरे (25) और सोनू ठाकरे (22) मलबे में दब गए । जिन्हें निगम की टीम ने रेस्क्यू कर अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है । हादसे के बाद नगर निगम ने मकान को सील कर दिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें