हरदा में लगी भीषण आग, 60 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली
खिरकिया–हरदा रोड पर स्थित छीपावड़ के रातातलाई में सोमवार दोपहर भीषण आग से करीब 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने एसडीएम को सर्वे के निर्देश दिए और किसानों को उचित मुआवजा व फसल बीमा दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन फिलहाल आग के कारणों की जांच कर रहा है।











