
अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और बड़ा झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी को एक फेडरल जज ने असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। जज ब्रायन मर्फी ने बुधवार को फैसला सुनाया कि प्रवासियों को बिना किसी पूर्व सूचना या आपत्ति जताने के अवसर के किसी तीसरे देश भेजना कानून का उल्लंघन है। फिलहाल इस फैसले पर 15 दिनों की रोक लगाई गई है ताकि ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके।









