📱Download Our App
स्कूल बस ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत

स्कूल बस ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत

शाजापुर के ग्राम अभयपुर में गुरुवार दोपहर एक स्कूल बस ने 95 साल की बुजुर्ग महिला, बूंदी बाई को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी बस ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस बस की तलाश कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मोबाइल हैक कर महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर अपराधी, पुलिस ने दर्ज की FIR

मोबाइल हैक कर महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर अपराधी, पुलिस ने दर्ज की FIR

ग्वालियर में साइबर ठगों ने महिला दुकानदारों के मोबाइल हैक कर उनके निजी डेटा तक पहुंच बना ली। आरोपियों ने AI और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर महिलाओं की सामान्य तस्वीरों को अश्लील फोटो में बदल दिया। इसके बाद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: नईदुनिया
वजन घटाने में असरदार है यह पीला फल, इस तरह खाए

वजन घटाने में असरदार है यह पीला फल, इस तरह खाए

पाइनएप्पल में मौजूद ब्रोमेलैन (Bromelain) एंजाइम मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को कम करने के लिए यह फल बेहद असरदार है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। सुबह खाली पेट या मिड-डे स्नैक के रूप में इसका सेवन करने से भूख कम लगती है।

News Source: इंडिया टीवी
मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का दिखा सादगी भरा अंदाज

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का दिखा सादगी भरा अंदाज

शाहरुख खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहाँ उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी शालीनता से पालन किया। वायरल वीडियो में किंग खान सुरक्षा घेरे में होने के बावजूद बेहद शांत दिखे और सिक्योरिटी चेक के लिए उन्होंने अपना चश्मा उतारकर पहचान सुनिश्चित करवाई। उनके इस व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया है, जो उनकी विनम्रता और कानून के प्रति सम्मान की सराहना कर रहे हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
कराहल थाने में पदस्थ आरक्षक लापता, सड़क किनारे लावारिस मिली बाइक

कराहल थाने में पदस्थ आरक्षक लापता, सड़क किनारे लावारिस मिली बाइक

श्योपुर के कराहल थाने में पदस्थ आरक्षक विजय जादौन बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी बुलेट बाइक कराहल टोल के पास लावारिस मिली है, जिसमें चाबी लगी हुई थी। आरक्षक का फोन बंद है और ड्यूटी से गायब होने के बाद पुलिस ने जंगलों और नहरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FIR दर्ज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FIR दर्ज

पिछले साल गोवा में आयोजित IFFI के दौरान रणवीर सिंह ‘कांतारा चैप्टर- 1’ फिल्म के दैवा सीन की नकल करते दिखे थे। वायरल वीडियो में रणवीर ‘भगवान की नकल’ करने को लेकर विवादों में घिर गए थे. उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगने लगे थे। अब उसी को लेकर बेंगलुरु के ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है ।

News Source: इंस्टाग्राम
वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सस्पेंस, 4 फरवरी को बीसीसीआई लेगा आखिरी फैसला

वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सस्पेंस, 4 फरवरी को बीसीसीआई लेगा आखिरी फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। पसली की चोट (side strain) से उबर रहे सुंदर का निर्णायक फिटनेस टेस्ट 4 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा। उन्होंने नेट्स पर हल्की बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए उन्हें यह टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कलेक्टर बंगले के पास नाले में मिला भ्रूण, शहर में सनसनी

कलेक्टर बंगले के पास नाले में मिला भ्रूण, शहर में सनसनी

राजगढ़ जिले में गुरुवार को कलेक्टर बंगले के पास एक नाले में भ्रूण पड़ा मिला, जिसे देख राहगीर दंग रह गए। कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले में एक हफ्ते के भीतर यह ऐसी दूसरी घटना है। पुलिस अवैध गर्भपात की आशंका जताते हुए सीसीटीवी और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पनीर या चीज, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

पनीर या चीज, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

अक्सर लोग पनीर को चीज से बेहतर मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों के अपने फायदे हैं। चीज में पनीर की तुलना में अधिक कैल्शियम और प्रोटीन होता है, लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है। वजन घटाने वालों के लिए पनीर बेहतर है, जबकि हड्डियों की मजबूती के लिए सीमित मात्रा में चीज फायदेमंद हो सकता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सिर्फ 2 मिनट में सो जाने का मिलिट्री फॉर्मूला हुआ वायरल, जाने तुरंत

सिर्फ 2 मिनट में सो जाने का मिलिट्री फॉर्मूला हुआ वायरल, जाने तुरंत

अमेरिकी सेना द्वारा विकसित ‘मिलिट्री स्लीप मेथड’ से आप सिर्फ 2 मिनट में सो सकते हैं। इसमें आपको चेहरे की मांसपेशियों को रिलैक्स करना, कंधों को ढीला छोड़ना और लंबी सांस लेते हुए दिमाग को शांत करना होता है। यह तकनीक तनाव कम कर शरीर को तुरंत गहरी नींद के लिए तैयार कर देती है।

News Source: इंडिया टीवी