📱Download Our App
इंदौर : भेरूघाट पर कंटेनर ने दो कारों को मारी टक्कर

इंदौर : भेरूघाट पर कंटेनर ने दो कारों को मारी टक्कर

इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में भेरूघाट पर तेज रफ्तार कंटेनर ने घाट उतरते समय दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में कारों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन सवार लोग सुरक्षित रहे। 6 दिन में यह दूसरी घटना है। ट्रैफिक जाम लगा, पुलिस जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बिहार के सारण (छपरा) की साइबर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को 72 घंटे के भीतर बेंगलुरु से धर दबोचा। आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो वायरल किया था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने उसे लोकेट किया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। फिलहाल, IT एक्ट और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

 

News Source: एनडीटीवी
इंदौर में फिर ऐक्टिव हुए BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में फिर ऐक्टिव हुए BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

10 दिन की छुट्टी के बाद एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में ऐक्टिव हो गए है। इंदौर के पुराने एबी रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉरिडोर का डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाए।

News Source: इंस्टाग्राम
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर लगा ₹11.50 करोड़ की ठगी का आरोप, FIR दर्ज

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर लगा ₹11.50 करोड़ की ठगी का आरोप, FIR दर्ज

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में निवेश और भारी मुनाफे का लालच देकर 11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार के खिलाफ बिजनेसमेन हितेश अजमेरा ने FIR दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बड़े प्रोजेक्ट्स का झांसा देकर यह ठगी की। पंतनगर पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है।

News Source: नवभारत
हरदा : पूर्व मंत्री कमल पटेल ने लिया ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायज़ा

हरदा : पूर्व मंत्री कमल पटेल ने लिया ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायज़ा

हरदा सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे BJP नेता कमल पटेल ने ग्राम करणपुरा, लौटिया और सोनतलाई सहित कई गांवों के खेतों में जाकर फसल बर्बादी का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल सर्वे और पंचनामा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब OTT पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’

रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब OTT पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर आ गई है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में 56 दिनों तक छप्परफाड़ कमाई और बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, आज 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब फैंस घर बैठे इस स्पाई थ्रिलर का मजा उठा सकते है ।

News Source: आज तक
CM हेमंत सोरेन ने एमएस धोनी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा ‘माही से अचानक…’

CM हेमंत सोरेन ने एमएस धोनी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा ‘माही से अचानक…’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की है। सीएम ने पोस्ट में लिखा, “माही से अचानक मिलना हुआ…”। इस मुलाकात की सादगी भरी तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
डिलीट, हैक या सस्पेंड? विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हुआ एक्टिव

डिलीट, हैक या सस्पेंड? विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हुआ एक्टिव

व‍िराट कोहली का 270 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट ड‍िलीट होने के बाद वापस ऐक्टिव हो गया है, यह शुक्रवार को अचानक ड‍िएक्ट‍िव या यूं कहें ड‍िलीट हो गया था । हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब बात अब तक कोहली की तरफ से स्पष्ट नहीं हुई है ।

News Source: आज तक
दोस्ती के शक में छात्र को किया नग्न, पिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

दोस्ती के शक में छात्र को किया नग्न, पिता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 12वीं के एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी करण पंडित ने अपनी बहन से दोस्ती के शक में 5 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर छात्र को अगवा किया, बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। आरोपी उसे सुसाइड के लिए उकसाते रहे। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
क्या टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी सेरेना विलियम्स? डोपिंग टेस्ट ने दिए संकेत

क्या टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी सेरेना विलियम्स? डोपिंग टेस्ट ने दिए संकेत

टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने खेल में अपनी वापसी की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है। 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना ने 2022 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना नाम डोपिंग टेस्ट के लिए फिर से दर्ज कराया है। हालांकि उन्होंने अभी कोई पक्का वादा नहीं किया, पर प्रशंसकों को उम्मीद है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च