📱Download Our App
खेत पर किसान पर झपटा तेंदुआ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खेत पर किसान पर झपटा तेंदुआ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देवास जिले के रोजड़ी गांव में शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान लाखन सिंह राजपूत पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने बहादुरी दिखाते हुए दराते से खुद का बचाव किया, लेकिन वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

News Source: नईदुनिया
नेशनल जिम्नास्ट उजैर अली की कोलकाता में मौत, वार्मअप के दौरान हुआ था हादसा

नेशनल जिम्नास्ट उजैर अली की कोलकाता में मौत, वार्मअप के दौरान हुआ था हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 16 वर्षीय टॉपर जिम्नास्ट उजैर अली की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। उजैर नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेने कोलकाता गए थे, जहाँ 16 जनवरी को वार्मअप के दौरान हाथ फिसलने से वे सिर के बल गिर गए थे। 12 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 28 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।

News Source: पत्रिका
सैलाना के अनुराग जैन ने जीतीं 6 सरकारी जॉब्स, बना डाला राष्ट्रीय रिकॉर्ड

सैलाना के अनुराग जैन ने जीतीं 6 सरकारी जॉब्स, बना डाला राष्ट्रीय रिकॉर्ड

रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने एक साथ 6 सरकारी नौकरियां हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस असाधारण सफलता को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। वर्तमान में वे गणित के शिक्षक हैं। उन्होंने डाक विभाग, CGST और शिक्षा विभाग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार के उच्च पदों पर चयन प्राप्त किया है।

News Source: नईदुनिया
मप्र पुलिस भर्ती अपडेट : फरवरी में शुरू होगा फिजिकल टेस्ट

मप्र पुलिस भर्ती अपडेट : फरवरी में शुरू होगा फिजिकल टेस्ट

मप्र पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 53 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस मुख्यालय ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 10 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया के लिए बजट आवंटन और अतिरिक्त स्टाफ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

News Source: नईदुनिया
बंजारी माता घाटी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

बंजारी माता घाटी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

बंजारी माता मंदिर के पास स्थित खतरनाक घाटी में गुरुवार (29 जनवरी) को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंचे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

News Source: इंस्टाग्राम
तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंची टीम इंडिया, वायरल हुआ वीडियो

तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंची टीम इंडिया, वायरल हुआ वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले निर्णायक पांचवे टी20 मैच से भारतीय टीम भक्ति के रंग में डूबी नजर आई है। शुक्रवार सुबह कॅप्टन सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह सही कई खिलाडी ने तिरुवनंतपुरम के ऐतिहासिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए। पारंपरिक केरल पोशाक ‘मुंडू’ पहने खिलाड़ियों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

News Source: X ( ट्वीटर )
सोते पति का घोटा गला, रील बनाने के विवाद में पत्नी बनी कातिल

सोते पति का घोटा गला, रील बनाने के विवाद में पत्नी बनी कातिल

मध्य प्रदेश के झाबुआ में सोशल मीडिया के जुनून ने एक युवक की जान ले ली। पति द्वारा इंस्टाग्राम रील बनाने से रोकने पर नाराज पत्नी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पत्नी ने यूट्यूब पर हत्या करने का तरीका सीखा और रात में सोते समय पति का गला घोंट दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: पत्रिका
UGC Rules पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा

UGC Rules पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (UGC) के नए इक्विटी नियमों पर रोक लगा दी है, जिन्हें ‘अस्पष्ट’ बताया गया है। इस बीच, संसदीय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि विवाद की मुख्य वजह यूजीसी द्वारा समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज करना है। उन्होंने कहा कि समिति ने सामान्य वर्ग के हितों और फर्जी शिकायतों पर दंड का सुझाव दिया था, जिसे यूजीसी ने हटा दिया।

News Source: पत्रिका
खरगोन में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पैदल यात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन

खरगोन में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पैदल यात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन

खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में बाबा रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव-गांव में ध्वज (निशान) का पूजन किया गया और श्रद्धालुओं को फल व स्वल्पाहार वितरित किया गया। भक्ति भाव से सराबोर ग्रामीणों ने पदयात्रियों के साथ भजन-कीर्तन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पवित्र ध्वज का आशीर्वाद लिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बाणगंगा में घर के अंदर जिंदा जला पेट्रोल पंप कर्मचारी, इलाके में सनसनी

बाणगंगा में घर के अंदर जिंदा जला पेट्रोल पंप कर्मचारी, इलाके में सनसनी

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने से 45 वर्षीय राकेश शर्मा की जलकर मौत हो गई। राकेश पेट्रोल पंप कर्मचारी थे और हादसे के समय घर में अकेले थे। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर की नली जली मिली है, जिससे आशंका है कि सुबह चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च