नरसिंहपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बचई के जंगल में एक नाबालिग छात्रा के साथ आठ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने जंगल में वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आठों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इंडिगो की फ्लाइट में मिली धमकी, 180 यात्रियों की जान आफत में फंसी
कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-176) में शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें बम और हाईजैक का जिक्र था। सुरक्षा कारणों से विमान को तुरंत अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ : सुनेत्रा पवार बन सकती हैं बेहतरीन डिप्टी CM
बीजेपी सांसद धनंजय महाडिक ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो वह इस जिम्मेदारी को बेहद प्रभावी ढंग से निभा सकती हैं। महाडिक ने उनके सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में नेतृत्व और पार्टी के भविष्य को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
कारोबारी पर एसिड अटैक और अपहरण की खौफनाक साजिश नाकाम, 3 गिरफ्तार
इंदौर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जब कारोबारी ने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने उस पर एसिड अटैक और अपहरण की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एसिड की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय का एक और बड़ा बयान
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परवरिश और नैतिकता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा ‘अगर माता-पिता घर में दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, तो बच्चा वही सीखेगा. बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स के लिए भी एक ‘सिलेबस’ होना चाहिए कि वे घर में कैसा व्यवहार करें । उदाहरण देते हुए भ्रष्टाचार पर कहा, “अगर पिताजी PWD मिनिस्टर हैं और बेटे को कपड़े दिलाने ठेकेदार जा रहा है, तो वहां चरित्र की बात करना बेमानी है.”
रफ्तार ने ली दो जान, क्रेटा चालक की लापरवाही से बुझे दो घरों के चिराग
बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार क्रेटा कार और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। देव नदी पुल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार बिजली विभाग के दो ठेका कर्मियों रेखलाल पंद्रे और संजय पुसाम की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेटा चालक मनीष शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सांड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
राजस्थान के पाली जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पिपलिया कला गांव में 25 जनवरी की रात असामाजिक तत्वों ने एक सांड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग का गोला बना बेजुबान दर्द से तड़पते हुए गलियों में दौड़ता रहा, जिसका वीडियो CCTV में कैद हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ग्वालियर ब्रेकिंग : बरेठा टोल के पास भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में बरेठा टोल के पास घने कोहरे के चलते कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों (राहुल शर्मा, भूरे प्रजापति, ज्योति यादव व एक अन्य) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
चाचा-भतीजे के गुटों के विलय की तैयारी, फरवरी में आएगी आधिकारिक खबर
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा धमाका होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों अजित पवार और शरद पवार गुट के विलय की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसका औपचारिक ऐलान फरवरी के दूसरे हफ्ते (संभावित 8 फरवरी) में हो सकता है। हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में दोनों गुटों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसे इस बड़े एकीकरण का संकेत माना जा रहा है।
क्या 6AM से 11PM तक जंक फ़ूड के विज्ञापनों पर लगेगी?
संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे पेश किया, जिसमें स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा सुझाव दिया गया है। सर्वे में बच्चों और युवाओं को मोटापे से बचाने के लिए जंक फूड विज्ञापनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक लगाने की सिफारिश की गई है।