📱Download Our App
इंदौर के मुंबई बाजार में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंदौर के मुंबई बाजार में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंदौर के घने रिहायशी और व्यापारिक क्षेत्र मुंबई बाजार (पिंजरा बाखल) में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग एक मकान और दुकान में फैली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संकरी गलियां होने के कारण दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और किसी जनहानि की खबर नहीं है।

News Source: इंस्टाग्राम
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 9 प्रेशर कुकर IED बरामद

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 9 प्रेशर कुकर IED बरामद

कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जिला पुलिस और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों से 9 प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किए हैं। ये बम कोटरी नदी और कलपर के जंगलों में छिपाए गए थे। बम निरोधक दस्ते ने इन्हें सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है।

News Source: राज एक्सप्रेस
अनोखी कार्रवाई : इंसान नहीं, कार बनी अपराधी

अनोखी कार्रवाई : इंसान नहीं, कार बनी अपराधी

जबलपुर के लॉर्डगंज थाने में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहाँ पुलिस ने एक अर्टिगा कार को ही ‘हथकड़ी’ लगा दी। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार रात एक चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा था। कार को जब्त कर थाने लाया गया, जहाँ सुरक्षा के लिहाज से मुंशी ने कार के दरवाजे के हैंडल में हथकड़ी लगा दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीएसपी ने मुंशी से स्पष्टीकरण मांगा है।

News Source: राज एक्सप्रेस
साल में 1 बार खुलता है यह रहस्यमयी मंदिर, जाने अनोखी कहानी

साल में 1 बार खुलता है यह रहस्यमयी मंदिर, जाने अनोखी कहानी

कर्नाटक का 800 साल पुराना हसनंबा देवी मंदिर साल में सिर्फ एक बार दिवाली पर खुलता है। इस मंदिर का रहस्य हैरान कर देने वाला है। एक साल बाद कपाट खुलने पर भी मंदिर में रखा दीपक जलता मिलता है, फूल ताजे रहते हैं और चढ़ाया गया प्रसाद (चावल) भी गर्म और ताजा रहता है। मान्यता है कि यहाँ के पत्थर कलियुग के अंत तक देवी के करीब पहुँच जाएंगे।

News Source: ऑफिशियल लिंक
नाबालिग छात्र का खौफनाक तांडव, कार से मारी कई गाड़ियों को टक्कर

नाबालिग छात्र का खौफनाक तांडव, कार से मारी कई गाड़ियों को टक्कर

ग्वालियर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में एक वन अधिकारी (DFO) के नाबालिग बेटे ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत छात्र ने पहले अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक निजी बैंक के एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उसने सुरक्षाकर्मी से भी बदसलूकी की। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
राजकोट में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 3 लोग जिंदा जले

राजकोट में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 3 लोग जिंदा जले

राजकोट के गोंडल-अटकोट हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटा मांडवा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से 8 फीट नीचे जा गिरी। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई और दरवाजे जाम होने के कारण अंदर सवार एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान आशा, नीता और प्रयाग के रूप में हुई है।

News Source: इंडिया टीवी
NH-45 पर भीषण सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक, दो की मौत

NH-45 पर भीषण सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक, दो की मौत

नरसिंहपुर के एनएच-45 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रायसेन जिले के दो युवक बाइक पर मुर्गे लेकर जा रहे थे, तभी पुल के पास उनकी बाइक अचानक सामने आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

News Source: नईदुनिया
टी20 वर्ल्ड कप से पहले NZ को तगड़ा झटका, इस खिलाडी की हुई सीधी एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप से पहले NZ को तगड़ा झटका, इस खिलाडी की हुई सीधी एंट्री

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि युवा गेंदबाज़ बेन सीयर्स को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया है। न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

News Source: ऑफिशियल लिंक
इंदौर वनडे टिकट स्कैम, MPCA को प्रशासन का नोटिस

इंदौर वनडे टिकट स्कैम, MPCA को प्रशासन का नोटिस

इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुए भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के टिकटों की बिक्री में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। प्रशंसकों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। आरोप है कि ऑनलाइन टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो गए, जबकि वही टिकट 1500 रुपये की जगह 8000 रुपये तक में ब्लैक में बेचे गए।

News Source: जागरण
केला खाने का सही समय क्या है?, जाने एक्सपर्ट की सलाह

केला खाने का सही समय क्या है?, जाने एक्सपर्ट की सलाह

केला एक ‘सुपरफूड’ है, लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय पर खाया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह नाश्ते में दूध या ओट्स के साथ या वर्कआउट से 30 मिनट पहले केला खाना सबसे अच्छा है। यह तुरंत ऊर्जा देता है और पाचन सुधारता है। हालांकि, रात में या खाली पेट केला खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सर्दी-खांसी या पाचन संबंधी असंतुलन हो सकता है।

News Source: इंडिया टीवी