स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्दन और सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ता है, तो यह दिमाग की नसों पर दबाव डालता है, जिससे सिर के पीछे धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है। इसे ‘हाइपरटेंसिव क्राइसिस’ भी कहा जा सकता है। यदि दर्द के साथ चक्कर या धुंधला दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
उधार का बैट और ऐतिहासिक शतक, डी कॉक का गजब कारनामा
साउथ अफ्रीकी दिग्गज क्विंटन डी कॉक वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलने बिना बैट के ही पहुंच गए। उनके सारे बल्ले 1000 किमी दूर घर पर छूट गए थे। टीम बस निकलने से ऐन पहले उन्हें इसका पता चला। आनन-फानन में उन्होंने युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस से बल्ला उधार लिया और उसी ‘उधार के बैट’ से महज 49 गेंदों में शतक (कुल 115 रन) जड़कर इतिहास रच दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ : ब्रजभूषण सिंह ने मंत्री स्वतंत्र देव को बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह के बीच जोरदार बहस हो गई। खबरों के अनुसार, विधायक ने मंत्री का रास्ता रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई और सुरक्षाकर्मी भी आपस में भिड़ गए। खबरे आ रही है की विधायक ब्रजभूषण सिंह ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बना लिया है ।
नहीं आई जननी एक्सप्रेस, सड़क पर गूंजी किलकारी
विदिशा के लटेरी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कड़ाके की ठंड और प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के परिजनों ने ‘जननी एक्सप्रेस’ को बार-बार फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। मजबूरन महिला ने खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुँचाया गया।
मतदाता सूची में ‘फॉर्म-7’ से बड़ा खेल, EC ने दिए जांच के आदेश
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटने के लिए ‘फॉर्म-7’ के दुरुपयोग का मामला गरमा गया है। भोपाल में करीब 9 हजार संदिग्ध आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। सिंगरौली और भिंड जैसे जिलों में मुस्लिम मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के बीएलए (BLA) द्वारा बैंक केवाईसी और आवास योजना के नाम पर धोखे से उनसे फॉर्म-7 पर अंगूठा लगवाया गया है। इस पूरे मामले की जांच और फिजिकल वेरिफिकेशन के आदेश दिए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया कोहराम, एक हफ़्ते में कमाये इतने करोड़
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 245 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘गदर 2’ के बाद यह सनी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर नए रिकॉर्ड बनाएगी ।
‘वाराणसी’ की रिलीज डेट आउट, राजामौली का नया धमाका
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ फाइनल हो गया है। लगभग 1000-1200 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत समेत विदेशों में की जा रही है।
सावधान! अगर चाय जैसा आ रहा है पेशाब, तो लिवर में है गड़बड़
एम्स के डॉक्टर हिमांशु भदानी के अनुसार, गहरे पीले या चाय के रंग जैसा यूरिन आना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। जब लिवर बिलीरुबिन को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो यह खून में जमा होकर यूरिन के जरिए बाहर निकलता है। यदि यूरिन के रंग में बदलाव के साथ थकान, पीलिया या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें।
यूएसए ने किया वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी शामिल
यूएसए ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय मूल के मोनांक पटेल को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि जेसी सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सौरभ नेत्रवलकर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। यूएसए अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा।
गूगल मैप्स ने फिर दिया धोखा, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार
मथुरा के एक गिलट कारोबारी अमित मित्तल बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण रास्ता भटकने पर उन्होंने गूगल मैप्स का सहारा लिया, लेकिन ऐप ने उन्हें गलत रास्ता दिखा दिया। इसके चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर एक नहर (बंबे) में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया।