📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : MP में 8वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, हॉस्टल में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़ : MP में 8वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, हॉस्टल में हड़कंप

मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां हॉस्टल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की छात्रा मां बन गई और उसने बच्ची को जन्म दिया। इस मामले के सामने आने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया और लापरवाही बरतने के आरोप में हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

News Source: इंडिया टीवी
वृषभ राशि : आज बजट पर रखें फोकस, फिजूलखर्ची से बचें

वृषभ राशि : आज बजट पर रखें फोकस, फिजूलखर्ची से बचें

वृषभ राशि वालो के लिए आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक प्रबंधन और बजट सुधारने पर केंद्रित रहेगा। सितारे सलाह दे रहे हैं कि फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और दिखावे के लिए कोई भी महंगी खरीदारी करने से बचें। बचत पर ध्यान देना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करते समय संतुलन बनाए रखें।

उपाय : मानसिक शांति और समृद्धि के लिए सफेद वस्तुओं का दान करें।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मेष राशि : दिन रहेगा ऊर्जा से भरपूर, यात्रा के बन रहे हैं योग

मेष राशि : दिन रहेगा ऊर्जा से भरपूर, यात्रा के बन रहे हैं योग

मेष राशि वालो के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान और स्फूर्ति से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे, जिससे कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक दृष्टि से यह भागदौड़ फायदेमंद साबित होगी। बस ध्यान रखें कि जोश में आकर या जल्दबाजी में किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे निभाना बाद में कठिन हो जाए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आज का पंचांग : शनिवार को शनि देव की पूजा का खास दिन, नोट करें राहुकाल का समय

आज का पंचांग : शनिवार को शनि देव की पूजा का खास दिन, नोट करें राहुकाल का समय

31 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। शनिवार का दिन होने के कारण यह दिन शनि देव की पूजा के लिए विशेष है। आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 1:02 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 9:55 से 11:17 बजे तक रहेगा।

News Source: लल्लूराम
शहडोल में दूषित पानी का कहर, 8 से ज्यादा गौवंशों की तड़पकर मौत

शहडोल में दूषित पानी का कहर, 8 से ज्यादा गौवंशों की तड़पकर मौत

शहडोल जिले के धनपुरी थाना अंतर्गत SECL अमलाई ओसीएम परिसर में केमिकल युक्त दूषित पानी पीने से 8 से अधिक गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गौ-रक्षकों ने प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृत मवेशियों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

News Source: पत्रिका
MP Weather Update : कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहाँ राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार रात से मौसम बदलेगा। अगले दो दिनों (रविवार और सोमवार) तक भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

News Source: नईदुनिया
सोने के बढ़ते दाम : पुराने ग्राहकों की बिगड़ी नीयत, पुलिस तक पहुँचा मामला

सोने के बढ़ते दाम : पुराने ग्राहकों की बिगड़ी नीयत, पुलिस तक पहुँचा मामला

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल के कारण रतलाम के सराफा बाजार में विवाद बढ़ रहे हैं। 10-15 साल पहले गहने गिरवी रखने वाले लोग अब आज के ऊँचे दामों पर हिसाब करने का दबाव बना रहे हैं, जिससे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और इन अनुचित मांगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

News Source: नईदुनिया
अजीत दादा के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आया नया मोड़

अजीत दादा के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आया नया मोड़

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना लगभग तय है । कल एनसीपी विधायकों की अहम बैठक होगी, जिसमें उन्हें दलनेता चुनने और डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा । इसके बाद सहमति पत्र मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपा जाएगा । राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही सुनेत्रा पवार औपचारिक रूप से पद की शपथ लेंगी ।

News Source: इंस्टाग्राम
सुपरस्टार गोविंदा के हालात देख फैन्स हुए परेशान

सुपरस्टार गोविंदा के हालात देख फैन्स हुए परेशान

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लग्जरी कारों के शौकीन ‘चीची’ को उत्तर प्रदेश में एक साधारण कार में सफर करते देख यूजर्स उनके ‘डाउनफॉल’ की चर्चा कर रहे हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर गोविंदा को हाल ही में एक छोटे स्टेज शो पर परफॉर्म करते भी देखा गया था, जिसके बाद फैंस उनके डूबते हुए करियर पर चर्चा कर रहे हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
सपा नेता मोईद खान के बरी होने पर UP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

सपा नेता मोईद खान के बरी होने पर UP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

अयोध्या गैंगरेप केस में पॉक्सो कोर्ट ने सपा नेता मोईद खान को DNA रिपोर्ट के आधार पर बाइज्जत बरी कर दिया है, जबकि सह-आरोपी राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई गई। इस फैसले के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या सरकार अब मोईद खान का गिराया गया घर और सम्मान वापस लौटा पाएगी? उन्होंने बुलडोजर नीति को अन्यायपूर्ण करार दिया।

News Source: इंस्टाग्राम