📱Download Our App
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: 8 सीनियर छात्र 6 महीने के लिए सस्पेंड

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: 8 सीनियर छात्र 6 महीने के लिए सस्पेंड

जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस 2023 बैच के 8 सीनियर छात्रों को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ये छात्र न क्लास ले पाएंगे और न हॉस्टल में रह सकेंगे। साथ ही, हर छात्र पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जूनियर छात्रों की शिकायत के बाद यह सख्त फैसला सुनाया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर ब्रेकिंग: दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31

इंदौर ब्रेकिंग: दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। शुक्रवार को एक माह तक संघर्ष करने के बाद 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी की मौत हो गई। इस बीच, प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पेयजल और ड्रेनेज लाइनों की जीआईएस (GIS) मैपिंग कराने का बड़ा फैसला लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिर्फ 30 दिनों में सुधरेगा CIBIL स्कोर, अपनाएं ये आसान स्टेप्स

सिर्फ 30 दिनों में सुधरेगा CIBIL स्कोर, अपनाएं ये आसान स्टेप्स

अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो आप इसे मात्र 30 दिनों में सुधार सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने सभी बकाया बिल और EMI समय पर चुकाएं। अपनी क्रेडिट लिमिट का केवल 30% हिस्सा ही इस्तेमाल करें और एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई न करें। एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेकर आप अपना स्कोर तेजी से बढ़ा सकते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
UP डिप्टी सीएम के सामने भिड़े दो BJP नेता, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच बचाव

UP डिप्टी सीएम के सामने भिड़े दो BJP नेता, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच बचाव

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है । पूर्व विधायक की माता के शांति भोज कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और नेता सच्चिदानंद पांडेय आपस में भिड़ गए।। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा ।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग न्यूज़ : 1 लाख रुपये गिरी चाँदी

ब्रेकिंग न्यूज़ : 1 लाख रुपये गिरी चाँदी

सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर चाँदी एक ही दिन में अपने हाई लेवल 3,99,893 रुपये से गिरकर एक झटके में 2,91,922 रुपये पर आ गई. यानी एक झटके में ये 1,07,971 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई । वंही सोने का भाव 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम से 33,113 रुपये गिरकर सीधे 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया ।

News Source: आज तक
केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा : उज्जैन में बनेंगे आधुनिक ब्रिज और लिफ्ट

केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा : उज्जैन में बनेंगे आधुनिक ब्रिज और लिफ्ट

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के सिलसिले में केंद्रीय रेल मंत्री वी. सोमन्ना ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए बड़ी घोषणा की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन पर 3 नए ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनमें दो 6 मीटर और एक 12 मीटर चौड़ा होगा। साथ ही लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी। उज्जैन के आसपास के छोटे स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा ताकि भीड़ प्रबंधन आसान हो सके।

News Source: पत्रिका
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट, अमेरिका ने तैयार किया ईरान पर हमले का ब्लूप्रिंट

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट, अमेरिका ने तैयार किया ईरान पर हमले का ब्लूप्रिंट

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का ब्लूप्रिंट ब्रिटेन, फ्रांस और इजरायल जैसे सहयोगी देशों को सौंप दिया है। अमेरिका ने ईरान के सामने परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल प्रोग्राम बंद करने जैसी कड़ी शर्तें रखी हैं। तनाव के बीच अमेरिकी युद्धपोत तैनात हो चुके हैं और ईरान ने भी आर-पार की जंग के लिए अपनी मिसाइलें तैयार कर ली हैं।

News Source: लल्लूराम
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार बनेगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम – सूत्र

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार बनेगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम – सूत्र

अजित पवार के निधन के बाद अब एनसीपी की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सँभालेगी । वे आज शनिवार, 31 जनवरी शाम 5 बजे राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती है । सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा की राज्यसभा सीट पर उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को भेजने की तैयारी है, जबकि सुनेत्रा खुद बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी।

News Source: आज तक
भोपाल में सिरफिरे का आतंक : 3 छात्राओं पर धारदार हथियार से हमला

भोपाल में सिरफिरे का आतंक : 3 छात्राओं पर धारदार हथियार से हमला

भोपाल के पिपलानी और अयोध्या नगर क्षेत्र में एक सिरफिरे बाइक सवार ने तीन कॉलेज छात्राओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चेहरे पर रुमाल बांधे हमलावर ने बहस के बाद छात्राओं के पैर और नाक पर वार किया, जिससे दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

News Source: राज एक्सप्रेस
मिथुन राशि : आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, सबकी नजरों में छाए रहेंगे आप

मिथुन राशि : आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, सबकी नजरों में छाए रहेंगे आप

मिथुन राशि वाले आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे सामाजिक और कार्यक्षेत्र में आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपकी बातों और विचारों का दूसरों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। हालांकि, सफलता के उत्साह में भावनाओं में बहने से बचें। किसी भी बड़े निर्णय के लिए केवल दिल की न सुनें, बल्कि दिमाग का इस्तेमाल कर व्यावहारिक फैसला लेना ही हितकारी रहेगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च