सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 235.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
भारी गिरावट! ₹60,000 से भी कम में खरीदें OnePlus 13, आज आखिरी मौका
अमेज़न पर OnePlus 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। ₹69,999 की लॉन्च कीमत वाला यह फोन ₹8,000 के फ्लैट डिस्काउंट के बाद ₹61,999 में लिस्टेड है। इसके साथ ही, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹57,999 हो गई है। यह डील 31 जनवरी तक वैध है, जिसमें नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।
U19 World Cup: भारत से भिड़ंत से पहले पाकिस्तान को झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शायन नाक में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान एक तेज गेंदबाज की गेंद उनकी नाक पर जा लगी थी। शायन की जगह पाकिस्तान हमजा जहूर को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
सुरक्षाबलों ने जैश के 3 आतंकियों को घेरा, भारी गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। डोलगाम इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन ‘त्राशी-I’ के 14वें दिन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को घेरा गया है। इलाके में भारी बर्फबारी और कठिन रास्तों के बावजूद सुरक्षाबल मुस्तैद हैं। एहतियात के तौर पर चतरू और आसपास के 6 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
प्रदेश का पहला शहर जहां होंगे 2 मेडिकल कॉलेज
जबलपुर मध्य प्रदेश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहाँ दो सरकारी मेडिकल कॉलेज होंगे। मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में 100 एमबीबीएस सीटों के साथ एक नया शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। यह कॉलेज पूरी तरह से हिंदी माध्यम का होगा, जहाँ पढ़ाई और परीक्षा दोनों हिंदी में होंगी। शासन की मंजूरी मिलते ही इस एक्सीलेंस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
सिवनी में छात्रों की यूनिफॉर्म पर मिलीं आपत्तिजनक बातें, मचा हड़कंप
सिवनी के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म पर विवादित और आपत्तिजनक संदेश लिखने का मामला सामने आया है। फेयरवेल के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे की शर्ट पर पेन से अभद्र बातें लिखीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई है और मामले की जांच के बाद संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
MOTN रिपोर्ट्स में खुलासा अगर आज चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी?
मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए को 352 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 182 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टीवार आंकड़ों में बीजेपी को 287 सीटें और कांग्रेस को 80 सीटें मिल सकती है। वहीं वोट शेयर के लिहाज से एनडीए को 47%, इंडिया ब्लॉक को 39% और अन्य को 14% वोट मिलने का अनुमान है।
IND vs NZ 5th T20 : बल्लेबाज या गेंदबाज, कौन मारेगा बाजी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, जबकि खेल आगे बढ़ने पर पिच धीमी होगी। टॉस जीतने वाली टीम ओस को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा बयान
अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में जो भी निर्णय लेना है, वह NCP का आंतरिक मामला है। फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार और भाजपा, एनसीपी के हर फैसले का मजबूती से समर्थन करेगी ।
‘बॉर्डर 2’ की पहले हफ़्ते की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा काट रही है । ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है । 30 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग के बाद इस फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये रहा । वहीं अपने पहले हफ्ते में धुआंधार नोट छापने के बाद अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है ।